Advertisement

Aditya-L1: आदित्य एल1 ने सफलतापूर्वक रखा दूसरा कदम, पृथ्वी की कक्षा में बिताएगा 16 दिन

Aditya-L1: आदित्य एल1 ने सफलतापूर्वक रखा दूसरा कदम, पृथ्वी की कक्षा में बिताएगा 16 दिन

Aditya-L1: आदित्य एल1 ने सफलतापूर्वक रखा दूसरा कदम, पृथ्वी की कक्षा में बिताएगा 16 दिन

Share

 

Advertisement

भारत ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के एक सप्ताह बाद हीशनिवार 2 सितम्बर को श्रीहरिकोटा से सुबह 11.50 बजे , इतिहास में एक और पन्ना दर्ज किया।यह भारत का पहला सूर्य मिशन है और इसके द्वारा अंतरिक्ष में एक ऑब्ज़र्वेटरी स्थापित किया जाएगा, जो पृथ्वी के सबसे नज़दीक इस तारे की निगरानी करेगा और सोलर विंड जैसे अंतरिक्ष के मौसम की विशेषताओं का भी अध्ययन करेगा। अब भारत इसके दुसरे चरण में पहुंच गया है।आपको बता दें कि सूर्य के अध्ययन वाला ये पहला मिशन नहीं है। इससे पहले नासा और यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ईएसए) ने भी इसी मक़सद से कई सूर्य मिशन भेजे हैं।

Advertisement

आदित्य एल1 का दूसरा कदम

इसी बीच आदित्य एल1 उपग्रह ने पृथ्वी की कक्षा बदलने का दूसरा चरण पार कर लिया है। इसरो ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बेंगलुरु स्थित इस्ट्रैक (ISTRAC) सेंटर से आदित्य एल-1 के पृथ्वी की कक्षा बदलने का दूसरा चरण सफलतापूर्वक किया गया। इस ऑपरेशन के दौरान मॉरीशस, बेंगलुरु और पोर्ट ब्लेयर में ISTRAC/ISRO के ग्राउंड स्टेशनों ने उपग्रह को ट्रैक किया और हताया कि अब आदित्य एल1 की नई कक्षा 282 किमी x 40225 किमी है। तीसरी कक्षा बदलने का अगला अभ्यास (ईबीएन#3) 10 सितंबर 2023 को लगभग 02:30 बजे किया जाएगा। इसरो ने रविवार को सुबह करीब 11.45 बजे आदित्य एल-1 की पहली अर्थ बाउंड फायरिंग की थी, जिसकी मदद से आदित्य एल1 ने अपनी कक्षा बदली। 3 सितंबर को आदित्य एल1 ने सफलतापूर्वक कक्षा बदली थी और उसे पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया गया था।


पृथ्वी की कक्षा में बिताएगा आदित्य 16 दिन

इसरो ने बताया कि आदित्य एल1 ने अपनी कक्षा बदलकर अगली कक्षा में प्रवेश कर लिया है। आदित्य एल1 पृथ्वी की कक्षा में 16 दिन बिताएगा। इस दौरान पांच बार इसकी कक्षा बदलने के लिए अर्थ बाउंड फायरिंग की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/sports/example-muslims-worship-lord-hanuman-in-this-temple-of-karnataka/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *