आरटीआई से हुआ खुलासा, फडणवीस ने नहीं दिए थे लाठीचार्ज के आदेश

Maharashtra: राज्य के जालना में हाल ही में मराठा आरक्षण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज हो गया था। जिसको लेकर अब एक नया खुलासा हुआ है। इस मामले में दाखिल की गई एक आरटीआई से पता चला है कि प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज का आदेश उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नहीं दिए थे।
फडणवीस महाराष्ट्र का गृह मंत्रालय भी संभाल रहे हैं
सनद रहे कि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र का गृह मंत्रालय भी संभाल रहे हैं। इसलिए, विपक्ष की तरफ से बार-बार यह प्रश्न उठाया जा रहा था कि बगैर उनके आदेश के लिए लाठीचार्ज नहीं हो सकता।
आरटीआई से हुआ खुलासा
हालांकि, अब इस प्रश्न का उत्तर मिल गया है। आरटीआई के तहत मिली जानकारी के अनुसार फडणवीस ने लाठीचार्ज का आदेश नहीं दिया था। दरअसल, राज्य के एक्टिविस्ट आसाराम डोंगरे ने आरटीआई के तहत महाराष्ट्र पुलिस से यह जानकारी मांगी थी कि आखिर यह लाठीचार्ज क्या देवेंद्र फडणवीस के आदेश के बाद हुआ था? आरटीआई के जवाब में जालना पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जो जानकारी दी गई उसके मुताबिक फडणवीस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज का आदेश दिया नहीं दिया था।
जारांगे मराठा आरक्षण को लेकर भूख हड़ताल पर थे
जालना में हुई इस लाठीचार्ज की घटना को लेकर मामला अभी तक गरम है। मनोज जारांगे लगातार मराठा आरक्षण को लेकर पहले भूख हड़ताल पर थे। अब पूरे महाराष्ट्र में सभाएं कर रहे हैं। सनद रहे कि जालना में उस समय हिंसा भड़क उठी थी, जब बड़ी संख्या में पुलिस की एक टुकड़ी धरना स्थल पर पहुंची और कहा कि पाटिल की हालत बिगड़ रही है। और उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत है। इस पर पाटिल के समर्थकों ने कहा कि वे प्राइवेट डॉक्टरों से उनकी जांच करवाएंगे। इस बीच पुलिस ने पाटिल को जबरन हिरासत में लेने की कोशिश की और हिंसा भड़क गई।
यह भी पढ़ें – रेप के दोषी गुरमीत राम रहीम को फिर मिला पैरोल