Advertisement

PM Modi: ओडिशा के पद्मश्री सम्मानितों से कुछ ऐसे मिले पीएम मोदी

Share
Advertisement

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर अदांज निराला है। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा जाती है। इसी कड़ी में पीएम मोदी शनिवार को ओडिशा दौरे पर थे। जहां उन्होंने पद्मश्री से सम्मानित कलाकारों से मुलाकात की। और इस पल की कुछ तस्वीरें अपने एक्स हैंडल पर शेयर की।

Advertisement

PM Modi ने फोटो शेयर करते हुए लिखा

श्री जीतेन्द्र हरिपाल को संगीत में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए 2017 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। रंगबती के उनके गायन की व्यापक रूप से प्रशंसा की जाती है। ओडिशा में उनसे मिलकर खुशी हुई।’

पीएम मोदी संबलपुर के प्रतिष्ठित गीतकार, नाटककार और कवि श्री बिनोद कुमार पसायत से भी मिले। उन्हें इस साल पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘संबलपूरी भाषा में उनका योगदान अमूल्य है। वह ओडिशा के एक प्रतिष्ठित साहित्यकार के रूप में जाने जाते हैं।’

पांच दशकों से सबदा नृत्य को लोकप्रिय बनाने वाले श्री भागवत प्रधान को इस साल पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। पीएम मोदी ने उनके योगदानों की सराहना करते हुए कहा कि उनके जैसे लोगों ने हमें सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाया है।

नाटककार, कवि, गीतकार और उपन्याकार के रूप में मशहूर श्री मित्रभानु गौंटिया से भी पीएम मोदी ने मुलाकात की। मित्रभानु गौंटिया को 2020 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उनकी तारीफ में पीएमोदी ने कहा, ‘उनकी बहुमुखी प्रतिभा ने एक अमिट छाप छोड़ी है, जिससे हमारी सांस्कृतिक विरासत समृद्ध हुई है।’

यह भी पढ़ें:-Delhi Police Post: ‘तुम स्पेशल केस नहीं, जो दोबारा जिंदा…’ ट्रेंड के बीच दिल्ली पुलिस का पोस्ट वायरल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए.हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *