Advertisement

IPL 2024 मिनी ऑक्शन आज, 77 खिलाड़ियों के लिए 10 फ्रेंचाइजी खर्च करेंगी 262.95 करोड़ 

Share
Advertisement

IPL 2024: क्रिकेट फैंस आईपीएल 2024 का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन आज दुबई में हो रहा है। नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए 333 खिलाड़ियों में से 214 भारतीय हैं, जबकि 119 विदेशी प्लेयर हैं। 10 फ्रेंचाइजियों में 77 खिलाड़ियों  के लिए स्लॉट खाली है। यानी 333 में से 77 खिलाड़ी ही बिक सकेंगे। 10 फ्रेंचाइजियों के पास अपना स्लॉट पूरा करने के लिए 262.95 करोड़ का पर्स है।

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स के पास सबसे कम बजट

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के पास सबसे कम 13.15 करोड़ रुपए हैं। राजस्थान रॉयल्स (RR) के पास भी महज 14.5 करोड़ रुपए ही हैं। गुजरात टाइटंस (GT) के पास सबसे ज्यादा 38.15 करोड़ रुपए का पर्स है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) के पास भी 30 करोड़ से ज्यादा रुपए का पर्स बाकी है।

आईपीएल 2024 का शेड्यूल

आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से मई के अंत तक होने की संभावना है। अभी आईपीएल के लिए शेड्यूल का एलान नहीं किया गया है। दरअसल अहले साल भारत में चुनाव भी होने है और ऐसे में चुनाव आयोग द्वारा तारीखों का एलान होने के बाद ही शेड्यूल की घोषणा की जाएगी।

सबसे उम्रदराज और  युवा खिलाड़ी कौन हैं?

दक्षिण अफ्रीका की 17 वर्षीय क्वेना मफाका आईपीएल 2024 नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाली सबसे कम उम्र की क्रिकेटर हैं। अफगानिस्तान के 38 वर्षीय मोहम्मद नबी आईपीएल 2024 नीलामी की शॉर्टलिस्ट में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं।

ये भी पढ़ें:Health Tips: विंटर में अस्थमा के मरीज इन बातों का रखें ख्याल, नहीं तो खतरे में पड़ सकती है जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें