Advertisement

Sunil Gavaskar on MI captaincy: रोहित के कप्तानी गंवाने पर सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान, बोले- हार्दिक पांड्या टीम में नई सोच लेकर आएंगे

Share
Advertisement

दिग्गज भारतीय बल्लेबाज रहे सुनील गावस्कर का मानना है, कि मुंबई इंडियंस के नवनियुक्त कप्तान हार्दिक पांड्या इस टीम में नई सोच लेकर आएंगे, क्योंकि रोहित थके हुए नजर आ रहे थे और पिछले कुछ वर्षों से उन्होंने बल्लेबाजी में पर्याप्त योगदान नहीं दिया।

Advertisement

रोहित IPL के सबसे सफल कप्तानों में शामिल

रोहित और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आइपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं। इन दोनों की अगुआई में उनकी टीम ने पांच-पांच खिताब जीते हैं। मुंबई इंडियंस हालांकि 2021 के बाद खिताब नहीं जीत पाया और 2022 में वह अंतिम स्थान पर रहा था।

टीम के फायदे के लिए लिया फैसला- गावस्कर

गावस्कर ने कहा कि ऐसा रोहित के थके हुए होने के कारण हो सकता है क्योंकि वह लगातार सिर्फ आइपीएल टीम ही नहीं बल्कि भारत के कप्तान की भूमिका भी निभा रहे थे। उन्होंने कहा कि ‘हमें हार्दिक को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाना सही या गलत के रूप में नहीं देखना है। उन्होंने यह फैसला टीम के फायदे के लिए लिया है।

हम कह सकते हैं कि रोहित का यहां तक कि बल्लेबाजी में भी योगदान थोड़ा कम हो गया है। इससे पहले रोहित बल्लेबाजी में काफी योगदान देते थे, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में वे नौवें या 10वें नंबर पर रहे हैं। मुंबई इंडियंस में जो जोश पहले दिखाई देता था वैसा नहीं दिखाई दिया।

गुजरात टाइटंस को दो बार फाइनल में पहुंचाया

गावस्कर का मानना है कि हार्दिक ने गुजरात की टीम के साथ खुद को साबित किया है और मुंबई इंडियंस में उनकी वापसी से टीम में नई सोच जुड़ेगी। उन्होंने कहा कि ‘मुंबई ने यह फैसला कर लिया है। वह कप्तानी के मामले में युवा खिलाड़ी हैं, जो गुजरात टाइटंस को दो बार फाइनल में पहुंचाकर और एक बार खिताब दिलाकर खुद को साबित कर चुका है।

कई बार आपको नई सोच की जरूरत पड़ती है और वह टीम में नई सोच जोड़ सकता है। मुझे लगता है जो फैसला किया गया उससे मुंबई इंडियंस को नुकसान नहीं फायदा ही होगा।

यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/state/other-states/heavy-rains-wreak-havoc-in-tamil-nadu-indian-army-came-forward-to-help/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *