Advertisement

साजिद खान की बिग बॉस एंट्री को FWICE ने ठहराया सही, कहा – ‘उन्हें रोजी-रोटी कमाने का हक़’

Share

तमाम विवादों और आलोचनाओं के बीच, साजिद खान को फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) का समर्थन मिला है।

साजिद खान FWICE
Share
Advertisement

साजिद खान बिग बॉस 16 सीजन के सबसे विवादित कंटेस्टेंट है। #MeToo के आरोपी रहते हुए उनके घर में घुसने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें हटाने को लेकर हंगामा मच गया था।

Advertisement

दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने भी सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को सोमवार को एक पत्र लिखकर उन्हें टेलीविजन रियलिटी शो से हटाने की मांग की। लेकिन तमाम विवादों और आलोचनाओं के बीच, साजिद खान को फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) का समर्थन मिला है।

FWICE ने अब सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखा है। अपने पत्र में एफडब्ल्यूआईसीई ने कहा कि साजिद पर एक साल का प्रतिबंध लगा है और वह सजा काट चुके है। मार्च 2019 में प्रतिबंध हटा लिया गया था।

FWICE का पत्र दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल के अनुराग ठाकुर को संबोधित पत्र के जवाब में आया है। FWICE ने पत्र में कहा कि भारतीय फिल्म और टेलीविजन निदेशक संघ (IFTDA) को साजिद के खिलाफ शिकायतें मिली थीं और उन पर एक साल का प्रतिबंध लगाया था।

एफडब्ल्यूआईसीई भी सहमत हो गया और आईएफटीडीए में पॉश (यौन उत्पीड़न रोकथाम) समिति द्वारा जांच के बाद साजिद पर प्रतिबंध लगा दिया। पत्र में कहा गया है, “IFTDA और FWICE द्वारा शुरू की गई इस कार्रवाई के दौरान, साजिद खान को FWICE से नोटिस जारी किया गया था और एक साल के लिए फिल्म उद्योग में काम करने से प्रतिबंधित कर दिया गया था। साजिद खान ने IFTDA और FWICE के साथ सहयोग किया था और जांच समिति के निर्णय का पालन किया। FWICE उनके प्रतिबंध की अवधि के दौरान उनके व्यवहार से संतुष्ट था और इस सजा के एक वर्ष के पूरा होने के बाद FWICE द्वारा साजिद खान पर प्रतिबंध 14.03.2019 को हटा दिया गया था। साजिद खान ने अब अपनी जीविका कमाने के लिए बिग बॉस में प्रवेश किया है।”

विवाद के बाद, इंडियन फिल्म एंड टेलीविज़न डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने साजिद खान को 2019 में फिल्मों के निर्देशन से निलंबित कर दिया। इसके अलावा इन शिकायतों के सामने आने पर उन्हें फिल्म हाउसफुल 4 से निर्देशक के रूप में भी हटा दिया गया था। हाल ही में शहनाज गिल ने उन्हें सपोर्ट किया था हालांकि यूजर्स ने इंटरनेट पर उन्हें जमकर ट्रोल किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *