Advertisement

कतर की एक अदालत ने भारत के 8 पूर्व नौसैनिकों को सुनाई मृत्यु की सजा

Share
Advertisement

नई दिल्ली: कतर की एक कोर्ट ने आठ पूर्व भारतीय नौसैनिकों को मृत्यु की सजा सुनाई है। ये सभी भारतीय एक वर्ष से अधिक वक्त तक हिरासत में रखे गए थे। अदालत के निर्णय पर भारत सरकार ने हैरानी जताई है। इस मामले पर भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम विस्तृत फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

अदालत के फैसले से हमें गहरा सदमा लगा

भारत सरकार ने कहा कि हम अदालत के निर्णय से गहरे सदमे में हैं। बयान में कहा गया है कि भारत सरकार इस संबंध में सभी कानूनी विकल्प तलाश रही है। लेकिन अभी तक न तो भारत की सरकार और न ही कतर की सरकार ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि इन 8 लोगों पर क्या आरोप लगाए गए थे।

सभी कानूनी विकल्प तलाश रही है सरकार

भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हमारे पास प्रारंभिक जानकारी है कि कतर की प्रथम दृष्टया कोर्ट ने आज अल दहरा कंपनी के 8 भारतीय कर्मचारियों से जुड़े मामले में अपना निर्णय सुनाया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम परिवार के सदस्यों और कानूनी टीम के संपर्क में हैं और सभी कानूनी विकल्पों को तलाश रहे हैं।

यह भी पढ़े : CG Election: कोरिया पहुंचे रमन सिंह, बोले- ‘जनता का मूड भाजपा के पक्ष में स्पष्ट’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें