खेल

मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में भारत के लिए जीता रजत पदक

थाईलैंड के बैंकॉक में जारी एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में शनिवार को भारत के मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लॉन्ग जंप स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया और इस जीत के साथ ही उन्होंने पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए भी क्वालीफ़ाई कर लिया।

वहीं, राजेश रमेश, ऐश्वर्या कैलाश मिश्रा, अमोज जैकब और सुभा वेंकटेशन की भारतीय मिश्रित 4×400 मीटर रिले टीम ने भारत के लिए दिन का एकमात्र स्वर्ण पदक हासिल किया और एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

भारतीय एथलीट अनिल सर्वेश कुशारे और स्वप्ना बर्मन ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के चौथे दिन क्रमशः पुरुषों की हाई जंप और महिलाओं की हेप्टाथलॉन स्पर्धा में रजत पदक पर कब्ज़ा किया।

तमिलारासन संतोष कुमार ने पुरुषों की 400 मीटर हर्डल रेस में सीज़न की नई सर्वश्रेष्ठ टाइमिंग के साथ कांस्य पदक जीता।भारत ने शनिवार को 5  पदक जीते जिसमें 1 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल है।

Related Articles

Back to top button