खेल

एमएस धोनी ने नए अंदाज में गोवा में मनाया न्यू ईयर, देखें वीडियो..

MS Dhoni New Year 2025 Celebration : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस बार नए साल (2025) का जश्न गोवा में मनाया। माही के साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी मौजूद रही। इससे पहले उन्होंने दुबई में न्यू ईयर मनाया था। बता दें कि 202 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके धोनी सिर्फ आईपीएल ही खेलते हैं। ऐसे में वह ज्यादातर समय परिवार के साथ ही बिताते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ माही का अंदाज

सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे वाइफ साक्षी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। एक अन्य वीडियो में धोनी का अलग अंदाज भी देखने को मिला। साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर गोवा के बीच की खूबसूरत लोकेशन और सेलिब्रेशन का वीडियो साझा किया, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं वीडियो में धोनी को गुब्बारे (Fire Balloon)उड़ाते हुए भी देखा सकता है।

एमएस धोनी को हर साल न्यू ईयर के जश्न के लिए खास जगहों पर देखा जाता है। 2024 में उन्होंने दुबई में परिवार के साथ न्यू ईयर मनाया था, जबकि इस बार उन्होंने गोवा को चुना।

आईपीएल खेलन जारी रखा है

बता दें कि 2020 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद धोनी ने आईपीएल खेलना जारी रखा है। 2024 के आईपीएल में धोनी ने 53.66 की औसत और 220.54 के स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए थे, जिसमें उनका हाई स्कोर 37* रनों का रहा था। 

माही अब तक अपने करियर में आईपीएल के 264 मुकाबले खेल चुके हैं। इन मैचों की 229 पारियों में उन्होंने 39.12 की औसत और 137.53 के स्ट्राइक रेट से 5243 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 84* रनों का रहा है।

यह भी पढे़ं : जम्मू में 14 विदेशी आतंकवादी ढेर, 13 आतंकी नेटवर्क का खुलासा, पुलिस ने बताई पिछले साल की उपलब्धि

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button