Madhya Pradeshमौसमराज्य

MP तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

मध्यप्रदेश में मौसम ने करवट बदला है, गुरुवार रात से राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई हिस्सों में गरज- चमक के साथ तेज बारिश हुई। गर्मी की शुरुआत से पहले तापमान निचे गिरने लगा है। वही मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश में आगामी दिनों तक बारिश होने के आसार जताए है। मध्य प्रदेश के भोपाल, उज्जैन, रीवा, सागर, नर्मदापुरम, इंदौर, ग्वालियर, चंबल, शहडोल और जबलपुर संभागो में बारिश, ओलावृष्टि, तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना जताई है, जिससे प्रदेश के लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

मौसम विभाग ने मौसम का हाल देखते हुए बताया है कि कई जिलों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और बारिश की संभावना है। कृषि एवं मौसम विस्तार अधिकारी डॉक्टर सत्येन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि सभी किसान भाई आज ही अपने- अपने खेती संबंधी कार्यों को पूर्ण करें, और फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखे। क्योंकि आगामी 3-4 दिनों में मौसम ऐसी गतिविधियों के लिए अनुकूल नहीं रहने वाला है।

बारिश से बढ़ेगी किसानों की परेशानी

प्रदेश में बारिश की वजह से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। तेज हवाओं के चलने से प्रदेश में खड़ी फसले आड़ी हो गई हैं, साथ ही कटी हुई फसलें भी भीग गई हैं। बिन मौसम बरसात के चलते गेंहू, चना, सहित 25 से 30% का नुकसान सभी तरह की फसलों में हुआ है। कई जगह किसानों ने खेत में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया, किसानों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द सर्वे कराए और मुआवजा प्रदान करें।

ये भी पढ़े: MP: 17 मार्च को होगा दिव्यांगजनों की विशाल रैली का आयोजन

Related Articles

Back to top button