Madhya Pradesh

MP News: इच्छापुर हाईवे पर भीषण हादसा, 2 महिलाओं की मौत, 38 घायल

इंदौर– इंदौर के इच्छापुर हाईवे पर रविवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस पलट गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, वहीं 38 यात्री घायल हैं। बस इंदौर से खंडवा जा रही थी। इसी दौरान भैरव घाट पर अचानक ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया जिसकी वजह से भीषण सड़क हादसा हो गया। बस में करीब 40 लोग सवार थे। सिमरौल भैरव घाट से उतरते समय बस का ब्रेक फेल हो गया। इससे वह नाले में पलट गई। राहगीरों ने घायलों को बस से निकाला। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इंदौर रेफर किया गया है। दो महिलाएं सावित्रीबाई और सविता की हादसे में जान चली गई। दोनों खंडवा की रहने वाली बताई जा रही हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही सिमरौल थाना पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। ग्रामीण एसपी भगवत सिंह विरदे ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है। दोनों महिलाओं का शव एमवाय अस्पताल इंदौर में हैं। हादसे के बाद ग्रामीण डीआईजी चंद्रशेखर सोलंकी, ग्रामीण एसपी भगवत सिंह विरदे और इंदौर एडीएम मौके पर पहुंचे।

हम दौड़कर पहुंचे तो महिलाएं-बच्चे रो रहे थे

घटनास्थल के पास ही शारदा ढाबा है। यहां मौजूद संतोष जायसवाल ने बताया कि अचानक जोरदार आने के बाद चीख-पुकार मच गई। ढाबे पर काम करने वाले और खाना खाने वाले लोग तुरंत घटनास्थल के पास भागे। जब हम वहां पहुंचे तो महिलाएं और बच्चे रो रहे थे। कई लोग बस में फंसे थे। हमने घायलों को निकाला। कुछ महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस जायसवाल ट्रैवल्स की है।

ये भी पढ़े: थूकने की बात पर बुरहानपुर में चलीं लाठियां, 3 महिलाएं समेत 11 लोग घायल

Related Articles

Back to top button