बड़ी ख़बर

Mission Gaganyaan का काउंटडाउन शुरू, कल सुबह 8 बजे भरेगा उड़ान

देश ही नहीं बल्कि दुनिया में भारत लगातार अपनी पैठ बढ़ा रहा है। चंद्रयान के बाद अब Mission Gaganyaan की तैयारियां जोरों पर है। Mission Gaganyaan के तहत टीवी-डी1 अपने पहले परीक्षण के लिए 21 अक्टूबर को उड़ान भरेगा। इसरो ने इसकी जानकारी देते हुए खुशी व्यक्त की है।  दरअसल, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने जानकारी देते हुए बताया कि टीवी-डी1 अपने पहले परीक्षण के लिए तैयार है। ये कल यानी 21 अक्टूबर को अपनी पहली उड़ान भरेगा। सुबह 8 बजे ये श्रीहरिकोटा से भेजा जाएगा। सबसे बड़ी खास बात ये कि Human को साथ लेकर अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी जाएगी। इसरो का उद्देश्य Indian Human on Space है।

Mission Gaganyaan को लेकर क्या है इसरो की प्लानिंग ?

इसरो ने 3 दिन का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसके तहत मानव को अंतरिक्ष में भेजना और उन्हें सुरक्षित पृथ्वी पर वापस लाना उद्देश्य है। इतने बड़े मिशन में कोई दिक्कत नहीं आए इसके लिए इसरो हर एंगल से जांच कर रहा है। उड़ान भरने से पहले डेमो की तैयारी भी बताई जा रही है। Mission Gaganyaan को 400 किलोमीटर की लो अर्थ ऑर्बिट पर अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।

Mission Gaganyaan 8.8 मिनट तक चलेगा

एसडीएससी के निदेशक राजराजन ए के अनुसार मौसम अनुकूल रहने पर निर्धारित समय के अनुसार प्रक्षेपण किया जाएगा। पहली टेस्टस उड़ान में इसरो क्रू मॉड्यूल को आउटर स्पेस तक भेजेगा, इसके बाद इसे वापस जमीन पर लौटाया जाएगा। उड़ान के दौरान नेविगेशन, सिक्वेंसिंग, टेलिमेट्री, ऊर्जा आदि की जांच की जाएगी. इसरो से मिली जानकारी के मुताबिक मिशन गगनयान 8.8 मिनट तक चलेगा। सुबह 8 बजे ये श्रीहरिकोटा से उड़ान भरेगा। इसरो ने 3 दिन का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसके तहत 400 किलोमीटर की लो अर्थ ऑर्बिट पर मानव को अंतरिक्ष में भेजना और उन्हें सुरक्षित पृथ्वी पर वापस लाना उद्देश्य है।

ये भी पढ़ें- 2 मिनट की खुशी के लिए लड़कियां न खोएं अपने शरीर की अखंडता : कलकत्ता हाईकोर्ट

Related Articles

Back to top button