
देहरादून: BSP प्रमुख मायावती ने प्रेस कांफ्रेस करके कहा कि आज BSP कार्यालय लखनऊ में पार्टी के OBC, अल्पसंख्यक समाज के मुस्लिम और जाट समाज के मुख्य और मंडल सेक्टर स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई। जिनको प्रदेश की सुरक्षित विधानसभा सीटों पर अपने-अपने समाज के लोगों को BSP में जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आगे BSP प्रमुख मायावती बोलीं कांग्रेस सरकार के समय मंडल कमीशन की रिपोर्ट आने के बाद भी पार्टी ने इसे लागू नहीं किया, जिसे BSP ने ही लागू करवाया था। जिसके बाद OBC वर्ग के लोगों को भी आरक्षण की सुविधा मिली। अब केंद्र और राज्यों की जातिवादी सरकार नए नियम बनाकर इसे प्रभावहीन बनाने में लगी हैं।
मायावती ने लखनऊ में पार्टी के कार्यालय में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी की समीक्षा के बाद मीडिया ब्रीफिंग की। उन्होनें इस दौरान कांग्रेस को भी निशाने पर रखा। मायावती ने कहा उत्तर प्रदेश में मुसलमानों को फर्जी केस में फंसाया जा रहा है। भाजपा तो मुसलमानों के साथ सौतेला व्यवहार करती है। प्रदेश का मुसलमान भाजपा सरकार से काफी दुखी भी हैं। अल्पसंख्यक समाज पर फर्जी केस लिखे जा रहे है। अब तो नए-नए नियम बनाकर इनको परेशान किया जा रहा है।