Uttar Pradesh

UP: बारिश के कारण कई घर हुए जलमग्न, मकान हुआ धराशाई, आक्रोशित लोगों ने किया रोड जाम

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर का मामला सामने आया है। जहां कई स्थानों पर भारी बारिश के कारण मकान जलमग्न हो गए हैं। वहीं एक दो मंजिला मकान धराशाई हो गया है। जिसके बाद नगर निगम की लापरवाही के कारण आक्रोशित लोगों ने रोड जाम कर दिया और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

आपको बता दें ऐसा ही एक मामला अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के गोविंद नगर का है जहां इलाके के बम्बे की पटरी कट गई और क्षेत्र में जलभराव हो गया। इसी कारण 2 मंजिला मकान धराशाई हो गया और आसपास के कई मकान जलमग्न हो गए। वहीं मकान के मलबे में दबकर 3 बच्चे भी घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया है।

वहीं दूसरा मामला थाना क्वारसी क्षेत्र के श्रीनगर बाईपास का है। जहां भारी बारिश के कारण मकान जलमग्न हो गए हैं। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने क्वारसी बाईपास को जाम कर नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी नगर निगम के अधिकारियों को दी। जानकारी मिलते ही नगर निगम के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षेत्रीय लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करा कर उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़े: UP: मॉर्निंग वॉक पर गए युवक को ट्रक ने कुचला इलाज के दौरान हुई मृत्यु

Related Articles

Back to top button