Mahashivratri 2024 Wishes: महाशिवरात्रि पर अपनों को भेजें भक्तिमय संदेशों की शुभकामनाएं

Mahashivratri 2024: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व सबसे महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है। इस दिन शिव और शक्ति एकत्र हुए। इसलिए इस दिन को महाशिवरात्रि कहा जाता है। यह दिन है जब शिवभक्त व्रत रखते हैं और उनकी भक्ति में रहते हैं। 8 मार्च 2024, शुक्रवार को Mahashivratri 2024 में मनाई जाएगी। इस खास दिन पर अपने प्रियजनों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दें और बधाई दें।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शंकर जी पहली बार शिवलिंग के रूप में फाल्गुन मास की चतुर्दशी, यानी महाशिवरात्रि के दिन दिखाई दिए। आप महाशिवरात्रि पर भक्तिपूर्ण संदेश, मैजेस, शायरी या कोट्स भेजकर अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।
यह कैसी घटा छाई हैं
हवा में नई उमंग आई है
फ़ैली है जो सुगंध फिजाओं में
देखो मेरे महादेव की बारात आई है
एक पुष्प
एक बेलपत्र
एक लोटा जल की धार
भोला कर दे सबका उद्धार
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
हाथ में है डमरू जिनके
और साथ में है काला नाग
है जिसकी लीला अपरम्पार
वो हैं मेरे भोले नाथ
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
महाशिवरात्रि पर करिए भोले भंडारी का जाप
महाकाल के जाप से धुल जाते हैं सारे पाप
शिव सत्य है, शिव अनंत है शिव अनादि है
शिव भगवंत है, शिव ओंकार है
शिव ब्रह्म हैं शिव शक्ति है, शिव भक्ति है.
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं.
ये भी पढ़े: Mahashivratri 2024: कल हैं महाशिवरात्रि, पूजा का है ये समय, जानें शुभ मुहूर्त
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए