Maharashtra : महाराष्ट्र के परभणी में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने फेंके पत्थर, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Maharashtra
Maharashtra : महाराष्ट्र के परभणी में एक अज्ञात व्यक्ति की तरफ से संविधान का अपमान किए जाने के बाद हिंसा भड़क गई है। इस घटना के बाद कल अम्बेडकरी अनुयायियों द्वारा अम्बेडकर प्रतिमा क्षेत्र में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। अब इस हिंसा ने आक्रामक रूप ले लिया है प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह पत्थर फेंक रहे हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे गए।
महाराष्ट्र के परभणी शहर में कलेक्टर कार्यालय के सामने बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति है। इस प्रतिमा के सामने संविधान और संविधान की प्रति रखी हुई है। बताया जा रहा है कल शाम करीब 5.30 बजे एक उपद्रवी ने संविधान की प्रति को तोड़ दिया।
अंबेडकर के अनुयायी नाराज
एक प्रति को तोड़ जाने के बाद अंबेडकर के अनुयायी नाराज हो गए, इसके बाद परभणी में देर रात तक आंदोलन शुरू हो गया। इसके तहत आज परभणी में बंद का एलान किया गया था, अब वहां हिंसा ने आक्रामक रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह पत्थर फेंके। सड़क पर दुकानें और कारें भी जलाईं हैं। पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े महाराष्ट्र के परभणी शहर में कलेक्टर कार्यालय के सामने डॉ एक मठेफिरू ने बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति के परभणी शहर के अंबेडकरी अनुयायी मूर्ति क्षेत्र में एकत्र हुए और सड़क जाम व रेल को रोक के
प्रदर्शन किया।
इस हरकत का विरोध
परभणी जिले में आज सुबह से प्रशासन सख्त है। तमाम अंबेडकर वादी लोग सड़कों पर उतर आए हैं और सड़क रोककर इस हरकत का विरोध कर रहे हैं। इस बीच वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने भी ममाले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रकाश आंबेडकर ने कहा, परभणी में जातिवादी मराठा उपद्रवियों की तरफ से बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ भारतीय संविधान की तोड़फोड़ बेहद शर्मनाक है। यह पहली बार नहीं है कि बाबा साहब की मूर्ति या दलित अस्मिता के प्रतीक के साथ इस तरह की बर्बरता हुई है।
वीबीए परभणी जिले के कार्यकर्ता सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे और उनके विरोध के कारण पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और एक उपद्रवी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने आगे कहा, मैं सभी से कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध करता हूं।’ अगले 24 घंटे के अंदर सभी उपद्रवियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो अंजाम भुगतना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें : Punjab : पंजाबी संस्कृति एक व्यापक अवधारणा है : कुलतार सिंह संधवां
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप