Other States

Maharashtra : मुंबई में आज महायुति की बैठक रद्द होने की खबर, इस तारीख को हो सकता है सीएम का ऐलान

Maharashtra : सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के मुंबई में आज की महायुति की बैठक रद्द होने की खबर रही है। इसके पहले खबर आई थी कि एकनाथ शिंदे आज महायुति की बैठक में उपमुख्यमंत्री पद पर फैसला लेंगे।

महाराष्ट्र में चुनाव परिणाम आए करीब एक हफ्ते का समय बीत चुका है। लेकिन अब तक बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी मुख्यमंत्री पद को लेकर आखिरी फैसले पर नहीं पहुंच पाए हैं। पहले खबर आई थी कि शुक्रवार की शाम महायुति की बैठक हो सकती है। लेकिन अब सूत्रों ने जानकारी दी है कि इस बैठक को रद्द कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार अब पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। इस बीच इस बात की जानकारी भी सामने आई है कि महाराष्ट्र में सीएम के नाम का ऐलान कब किया जा सकता है।

अपने गांव भी जायेंगे

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। उसमें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना जाएगा। फिर महायुति की संयुक्त बैठक होगी। दिल्ली से आनेवाले दोनों पर्यवेक्षक की मौजूदगी में 1 या 2 दिसंबर को सीएम का ऐलान किया जा सकता है। बीजेपी विधायक दल की बैठक आयोजित की जा सकती है। वही शिंदे के करीबियों की माने तो इस बीच शिंदे सतारा अपने गांव भी जायेंगे।

उचित सम्मान दिया जाएगा

इसके पहले खबर आई थी कि आज देर शाम महायुति की बैठक हो सकती है। शिवसेना नेता संजय शिरसाठ ने कहा था कि एकनाथ शिंदे आज महायुति की बैठक में उपमुख्यमंत्री पद पर फैसला लेंगे। शिंदे सरकार में रह सकते है। आज की बैठक में विभागों पर भी फिर से चर्चा होने वाली थी। शिवसेना के एक अन्य नेता दीपक केसरकर ने कहा था कि शिवसेना महायुति के साथ है अमित शाह ने भरोसा दिया है कि एकनाथ शिंदे का उचित सम्मान दिया जाएगा।

नेताओं के साथ बैठक की

गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महायुति के दलों के नेताओं के साथ बैठक की थी। इस बैठक में अजित पवार, एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए। इस बैठक के बाद सूत्रों ने जानकारी दी थी कि एकनाथ शिंदे और अजित पवार, फडणवीस को सीएम बनाने की बात पर सहमत हो गए हैं। बीजेपी की तरफ से एकनाथ शिंदे का उचित सम्मान रखने का भरोसा दिया गया है।

यह भी पढ़ें : PM Modi : पीएम नरेंन्द्र मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा-नकारे गए नेता सदन को बाधित करते हैं

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button