Other States

Maharashtra : ’50 विधानसभा क्षेत्रों में…’,गिनती प्रक्रिया में कांग्रेस ने अनियमितता का लगाया आरोप

Maharashtra : कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। जयराम रमेश ने अपने पोस्ट में शेयर किया है। इस पत्र में महाराष्ट्र चुनाव में अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है। कांग्रेस ने कहा कि जुलाई 2024 से नवंबर 2024 के बीच महाराष्ट्र में मतदाता सूची में लगभग 47 लाख नए मतदाता शामिल किए गए।

कांग्रेस ने जारी लेटर में कहा कि मनमाने ढंग से हटाने और जोड़ने की इस प्रक्रिया की वजह से जुलाई 2024 से नवंबर 2024 के बीच महाराष्ट्र में मतदाता सूची में लगभग 47 लाख नए मतदाता शामिल किए गए। जिन 50 विधानसभा क्षेत्रों में औसतन 50,000 नए मतदाता जोड़े गए, उनमें से 47 सीटों पर सत्ताधारी गठबंधन और उसके सहयोगियों ने जीत दर्ज की। मनमाने ढंग से मतदाताओं को हटाया गया और हरेक विधानसभा क्षेत्र में 10,000 से अधिक मतदाताओं को जोड़ा गया।

कांग्रेस ने कहा कि 21 नवंबर 2024 को शाम 5 बजे तक महाराष्ट्र में मतदान प्रतिशत 58.22% था, जो रात 11:30 बजे तक बढ़कर 65.02% हो गया. इसके अलावा, अंतिम रिपोर्ट में 66.05% मतदान दर्ज किया गया।

जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटें हैं। इसमें महायुति को बड़ा बहुमत मिला, वहीं महाविकास अघाड़ी सिर्फ कुछ सीटों में सिमट गई।

यह भी पढ़ें : Supreme Court : संभल मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा – ‘निचली अदालत कोई एक्शन न ले’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button