Monalisa Marriage : प्रयागराज महाकुंभ 2025 में अपनी खूबसूरत नीली-भूरी आंखों और माला बेचने के अंदाज से सुर्खियों में आई मोनालिसा अब फिर चर्चा में हैं। मोनालिसा ने मध्यप्रदेश के खरगोन निवासी फरमान खान के साथ शादी कर ली है। दोनों ने यह शादी केरल के अरुमानूर मंदिर में बुधवार को की।
शादी के दौरान मोनालिसा लाल साड़ी और वरमाला में नजर आईं, वहीं फरमान ने पारंपरिक मुंडू और सफेद शर्ट पहन रखी थी। शादी का वीडियो और कुछ सोशल मीडिया क्लिप्स भी सामने आई हैं।
इस कारण से जाना हुआ केरल
मोनालिसा और फरमान पिछले डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे और उनकी मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। हालांकि, मोनालिसा के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। मोनालिसा ने कहा कि परिवार उन पर अपनी पसंद के लड़के से शादी करने का दबाव डाल रहा था और धमकियां भी मिल रही थीं, जिसके कारण उन्हें केरल जाना पड़ा।
शादी कानूनी रूप से वैध मानी गई
सुरक्षा के लिए मोनालिसा और फरमान तिरुवंतपुरम के तम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। परिवार ने शुरुआत में दावा किया कि मोनालिसा नाबालिग हैं, लेकिन पुलिस जांच में वह बालिग पाई गईं और शादी कानूनी रूप से वैध मानी गई।
प्रयागराज महाकुंभ से मिली पहचान
मोनालिसा की कहानी 2025 के प्रयागराज महाकुंभ से शुरू हुई थी, जब माला बेचते समय उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इसके बाद उन्हें कई ब्रांड शूट और म्यूजिक वीडियो के ऑफर मिले। कहा जा रहा है कि मोनालिसा जल्द ही बॉलीवुड फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर से डेब्यू करेंगी, और फिलहाल वह मलयालम फिल्म नगम्मा की शूटिंग के लिए केरल में हैं।
ये भी पढ़ें- देश में LPG Gas की भारी किल्लत, एक करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का खतरा- केजरीवाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









