MadhyaPradesh: नागपंचमी पर पकड़ा गया करोड़ों का ‘रेड सैंड बोआ’ सांप, जानें पूरा मामला

MadhyaPradesh: नागपंचमी पर पकड़ा गया करोड़ों का 'रेड सैंड बोआ' सांप, जानें पूरा मामला
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को नाग पंचमी के दिन करोड़ों रुपये का सैंड बोआ प्रजाति का सांप पकड़ा गया। रेड सेंड बोआ को दो मुंह सांप के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि यह काम पीपल फॉर एनिमल एनजीओ के सदस्यों ने किया है।
दरअसल भोपाल के अलग-अलग इलाकों में कुछ सपरे इस दुर्लभ प्रजाती के सांप को लेकर घूम रहे थे। जैसे ही इसकी खबर पीपल फॉर एनिमल के सदस्यों को लगी। उन्होंने इन सपेरों को पकड़ा और सापों का रेस्क्यू किया। सपेरों के पास से कुल 19 सांपों को रेस्क्यू किया गया।
बता दें कि सांपों को वन विभाग के सौंप दिया गया। पकड़े गए सांपों में कोबरा सहित अन्य प्रजातियों के सांप भी शामिल थे। वहीं एक सेंड बोआ प्रजाति का सांप एक सपेरे से बरामद किया गया। सेंड बोआ बहुत ही दुर्लभ सांप है। सेंड बोआ दो मुंह का सांप होता है। इसकी साइज और वजन के हिसाब से इसकी कीमत बढ़ती जाती है।
भारत में सेंड बोआ प्रजाति की कीमत करीब एक करोड़ आंकी जाती है। जबकि इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत 3 से लेकर 25 करोड़ तक की होती है। इसका इस्तेमाल तंत्र विद्याओं और शक्ति वर्धक दवाओं को बनाने में किया जाता है।
ये भी पढ़ें:कुत्ते को मारने से मना किया तो पत्नी और बच्चो को मार डाला, फिर कर लिया सुसाइड