Advertisement

Ramadan 2024 Jummah: कल हैं रमजानों का पहला जुमा, क्यों है खास रमजान का पहला जुम्मा ?  

Ramadan 2024 Jummah Namaz
Share
Advertisement

Ramadan 2024 Jummah: सभी धर्मों में सप्ताह का एक दिन विशेष होता है। इस्लाम धर्म में शुक्रवार, यानी जुमा, अल्लाह की इबादत करने के लिए एक विशेष दिन माना जाता है। इस दिन मुसलमानों को नमाज अदा करना अनिवार्य है। विशेष रूप से रजमान के पाक महीने में पड़ने वाले जुमे की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

Advertisement

रमजान इबादत और बरकत का महीना होता है। मुसलमान इस महीने रोजा भी रखते हैं। रमजान महीने में रोजा रखने और जुमा की नमाज अदा करने पर अल्लाह उनकी सभी इच्छाएँ पूरी करता है। इसलिए, रमजान के महीने में शुक्रवार का महत्व और बढ़ जाता है। रमजान महीने में इस साल चार जुमा पड़ेंगे।

Ramadan 2024 Jummah: रमजान का पहला जुमा 15 मार्च को

रमजान इस वर्ष 11 मार्च से शुरू होकर 9 अप्रैल 2024 को समाप्त होगा। रमजान का पहला जुमा कल, 15 मार्च को होगा। इस्लाम में जुमा की नमाज बहुत महत्वपूर्ण है। रमजान के दौरान पड़ने वाले जुमे का महत्व और भी बढ़ जाता है। मुसलमान रमजान महीने में जुमा की नमाज अदा करने के लिए मस्जिद में बड़ी संख्या में पहुंचते हैं और सिर छुकाकर अल्लाह को श्रद्धांजलि देते हैं।

Ramadan 2024 Jummah: जुमे की नमाज का महत्व

इस्लाम धर्म में हर दिन पांच वक्त की नमाज अदा करना अनिवार्य है। लेकिन हदीस शरीफ में कहा गया है कि हजरत आदम अलैहिस्सलम को जन्नत से इस दुनिया में भेजा गया था और जन्नत से उनकी वापसी भी जुमे के दिन हुई थी, इसलिए जुमे की नमाज खास मानी जाती है। इस्लाम में कहा जाता है कि जुमे की नमाज से अल्लाह पूरे हफ्ते की गलतियों को माफ कर देता है।

ये भी पढ़े: http://Urfi Javed Bollywood Debut : फिल्मों में नजर आएंगी उर्फी, जानें कब और कहां…

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *