Advertisement

MOJITO: मिंट मोहितो से गर्मी को करें बीट, घर पर इस ट्रिक के साथ चुटकियों में तैयार करें मोहितो

मोहितो
Share
Advertisement

गर्मी में शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है वरना शरीर में पानी की कमी होने से डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में हर समय पानी पीते रहना शरीर के लिए सबसे जरूरी है। ऐसे में आज हम आपको मोहितो (mojito) की रेसिपी शेयर करेंगे।

Advertisement

मोहितो एक ऐसा सॉफ्ट ड्रिंक है जो की आपको महंगे होटल या रेस्टुरेंट में पिने के लिए मिलती है। लेकिन आज हम आपको इसे घर पे बनाना बताएंगे। ये कुछ ऐसे ड्रिंक्स हैं, जिसे आप घर पर भी झट से बना सकते हैं। इसे पीने के बाद न सिर्फ आपको ठंडक का अहसास होगा, बल्कि आप पूरी गर्मी हेल्दी और फिट भी रहेंगे। ये ड्रिंक्स आपको सारा दिन तरोताजा भी रखेंगी। इनसे शरीर में पानी की कमी को भी आप दूर कर सकते हैं।

VERGIN MOJITO – सबसे पहले एक ग्लास ले और उसमे निम्बू और पुदीना पत्ता डाल दे। (उसमे से 2-3 पीस बचा ले सर्व करने के लिए। फिर उसे अच्छे से क्रश करे | अब उसमे 2-3 निम्बू का पीस, 2-3 पुदीना पत्ता और क्रश किया हुआ बर्फ डाल दे। फिर उसमे चीनी पाउडर और 1-2 और नींबू का पीस डाल दे (इसबार नीबू ऑप्शनल है ) | फिर उसमे सोडा डाल दे और मिला दे।

ORANGE MOJITO- सबसे पहले एक ग्लास ले और उसमे निम्बू,ऑरेंज और पुदीना पत्ता डाल दे। (उसमे से 2-3 पीस बचा ले सर्व करने के लिए)। फिर उसे अच्छे से क्रश करे | अब उसमे 2-3 निम्बू का पीस, 2-3 ऑरेंज पीस 2-3 पुदीना पत्ता और क्रश किया हुआ बर्फ डाल दे। फिर उसमे चीनी पाउडर डाल दे | और उसे एक ऑरेंज के स्लाइस लगा दे और आपका ORANGE MOJITO बनकर तैयार है।

STRAWBERRY MOJITO- सबसे पहले एक ग्लास ले और उसमे स्ट्रॉबेरी, निम्बू और पुदीना पत्ता डाल दे। (उसमे से 2-3 पीस बचा ले सर्व करने के लिए)। फिर उसे अच्छे से क्रश करे। क्रश किया हुआ बर्फ और चीनी पाउडर डाल दे | फिर उसमे थोड़ा स्ट्रॉबेरी और निम्बू डाल दे और फिर सोडा डालकर मिला दे।

उसे एक स्ट्रॉबेरी स्लाइस लगा दे, और आपका STRAWBERRY MOJITO बनकर तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *