Advertisement

मानसून में न करें इन सब्जियों को खाने की गलती, वरना हो जाएगी दिक्कत

मानसून में न करें इन सब्जियों को खाने की गलती

मानसून में न करें इन सब्जियों को खाने की गलती

Share
Advertisement

मानसून के खुशनुमा मौसम का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। क्योंकि यही वह सीजन होता है जो आग तपाने वाली गर्मी से लोगों को राहत देता है। लेकिन जितना ये सीजन सुहावना होता है उतना ही इस सीजन में बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। और तो और कुछ सब्जियों में तो कीड़े पड़ने भी शुरु हो जाते हैं। इस कारण इंफेक्शन और पाचन से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement

आज हम आपको कुछ ऐसी ही सब्जियों के नाम बताने जा रहे हैं। जिन्हें मानसून में खाने से बचना चाहिए। मानसून आते ही हमें कुछ हरी सब्जियों से दूरी बना लेनी चाहिए। जैसे – पालक,मैथी और साग आदि। क्योंकि इनमें छोटे-छोटे कीड़े पड़ जाते हैं,जो कीड़े कई बार सब्जियों के रंग के ही होते हैं। जो हमें नजर नहीं आते हैं।

बारिश के मौसम में आपको मशरुम का सेवन भी नहीं करना चाहिए। मशरुम प्रदूषित जगह और वातावरण में पैदा होता है। मशरुम अलग-अलग प्रजाति के होते है कुछ जहरीले तो कुछ खाने योग्य। ऐसे में खाने योग्य मशरूम भी शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं। क्योंकि इसे खाने से इन्फेक्शन का रिस्क हो सकता है,जिसकी वजह से आपको उल्टी और पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

बैंगन का गर्मागरम भर्ता किसे अच्छा नहीं लगता है। लेकिन क्या आप जानते है कि बारिश में फल और फूल आते ही कीड़े लगने लग जाते हैं। पौधों पर कीड़े इस तरह हमला बोलते है कि लगभग 70 फीसदी तक बैंगन खराब हो जाते हैं।

बारिश के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों के अलावा पत्ता गोभी और फूल गोभी को भी नहीं खाना चाहिए। क्योंकि बारिश के मौसम में इनमें भी कीड़े पड़ जाते हैं। बरसाती मौसम में आपको शिमला मिर्च भी सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें भी कीड़े हो सकते हैं।

बारिश के मौसम में पाजन क्रिया धीमी हो जाती है। और टमाटर में क्छ क्षारीय तत्व मौजूद होते हैं,जिन्हें वैज्ञानिक भाषा में एल्कालॉयड्स कहा जाता है। यह एक प्रकार का जहरीला केमिकल होता है,जिन्हें पौधे कीड़ों से बचाने के लिए प्रयोग करते हैं। ऐसे में बारिश के मौसम में टमाटर का अधिक सेवन करने से त्वचा संबंधित बीमारी भी हो सकती है। जैसे- रैशेज होना, नॉजिया, खुजली। ऐसे में बारिश में इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

ये भी पढ़े: कलौंजी के सेवन से कम हो सकती है लटकी हुई तोंद, जानें कैसे करें डाइट में शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *