Lal Krishna Advani: लालकृष्ण आडवाणी होंगे भारत रत्न से सम्मानित, पीएम ने दी जानकारी

Lal Krishna Advani: भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को केंद्र सरकार ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने का ऐलान किया है। इसकी जानकारी पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर ट्वीट कर के दी है। पीएम मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी को अपने समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक बताया है।
Lal Krishna Advani: भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय
पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लालकृष्ण आडवाणी को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा कि ‘मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी। हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है। उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनके संसदीय हस्तक्षेप हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे हैं।’
बता दें कि अपने राजनीतिक करियर में लालकृष्ण आडवाणी 5 बार लोकसभा और 4 बार राज्यसभा से सांसद रहे हैं। लालकृष्ण आडवाणी 3 बार भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष भी रहे चुके हैं। यही नहीं, वे 2002 से 2004 तक देश के उपप्रधानमंत्री भी रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Pm Modi Visit: PM का ओडिशा-असम दौरा आज, 79 हजार करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर एप