
Kurukshetra : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “कांग्रेस कभी नहीं चाहती कि देश का विकास हो क्योंकि वे ज्यादातर समय सत्ता में रहे हैं। जब से पीएम मोदी सत्ता में आए हैं, वे देश को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। हर चीज का विरोध करना उनके (कांग्रेस) डीएनए में है। उन्हें अब समझ आ गया है कि वे 2029 में भी नहीं आने वाले हैं।”
सीएम नायब सिंह सैनी सुनी लोगों की समस्याएं
बता दें कि, रविवार (22 दिसंबर) को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनी। साथ ही मौके पर अधिकारियों को उनके निवारण के आदेश भी दिए। इस दौरान सीएम सैनी ने कहा, आज लाडवा विधानसभा के लोगों की समस्याएं सुनी और जिन लोगों के कोई काम अधूरे थे या कोई समस्या थी उनके निवारण के लिए अधिकारियों को आदेश दे दिए गए हैं।
एक राष्ट्र एक चुनाव से देश का विकास होगा
वहीं सीएम नायब सिंह सैनी ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश के लोगों ने नकारा दिया है और अब उनके पास ट्वीट करने के सिवा और कोई काम नहीं है। सीएम सैनी ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव से देश का विकास होगा और कांग्रेस कभी नहीं चाहती कि देश का विकास हो।
कांग्रेस के राज में धीमा काम हुआ
उन्होंने कहा, कांग्रेस ने लंबे समय तक देश पर राज किया है, लेकिन जिस प्रकार से विकास की गति चलनी चाहिए थी, उस प्रकार से कांग्रेस ने अपने राज में विकास का काम नहीं किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बहुत ही धीमा काम उनके राज में चला है। सीएम सैनी ने कहा, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 2014 से नॉन स्टॉप देश को उचाइयों पर ले जाने का काम कर रहे हैं। देश भी प्रधानमंत्री के काम को महसूस कर रहा है।
राहुल गांधी 2029 में भी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे
सीएम नायब सिंह सैनी ने आगे कहा कि जब अनुच्छेद 370 हटा था तब भी मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने ट्वीट किया था कि धारा 370 समाप्त नहीं होना चाहिए। लेकिन आज अगर जम्मू-कश्मीर की दशा देखे तो वहां पर विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को लगता है कि इस दुनिया में मैं ही प्रधानमंत्री हूं, लेकिन वो 2029 में भी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे।
यह भी पढ़ें : Rajasthan : पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के काफिले की गाड़ी पलटी, कई पुलिस कर्मी घायल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप