
Kerala : सीएम विजयन ने नितेश राणे के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने केरल को मिनी पाकिस्तान कहा था। इसी पर विजयन ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि संघ परिवार महसूस करता है कि वे घृणा और विभाजनकारी अभियानों के माध्यम से उन क्षेत्रों को अलग-थलग कर सकते हैं।
विजयन ने कहा कि महाराष्ट्र के भाजपा मंत्री नितेश राणे का केरल को ‘मिनी पाकिस्तान’ कहना भड़काऊ और निंदनीय है. यह केरल के प्रति संघ परिवार के दृष्टिकोण को दर्शाता है। संघ परिवार महसूस करता है कि वे घृणा और विभाजनकारी अभियानों के माध्यम से उन क्षेत्रों को अलग-थलग कर सकते हैं जहां वे अपना प्रभाव स्थापित करने के लिए संघर्ष करते हैं। राणे का बयान इस रणनीति का प्रत्यक्ष उदाहरण है, जो मंत्री इस तरह की टिप्पणियां करते हैं, वे मंत्री पद पर बने रहने के लायक नहीं हैं।
मंत्री नितेश राणे का बयान
नितेश राणे ने रविवार को पुणे जिले की एक रैली में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा था। उन्होंने केरल को मिनी पाकिस्तान कहा था। उन्होंने कहा था कि सभी आतंकवादी गांधी परिवार को वोट देते हैं। राणे ने वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की चुनावी जीत का हवाला देते हुए यह बयान दिया था।
यह भी पढ़ें : डॉ. मनमोहन सिंह ने हम पर मंदी का प्रभाव नहीं पड़ने दिया : गोविंद सिंह डोटासरा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप