Kalyan Singh Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुए कल्याण सिंह, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Share

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का आज राजकीय सम्मान के साथ बुलंदशहर जिले के नरौरा स्थित बांसी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इसके साथ ही कल्याण सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए।

बीते 21 अगस्त को कल्याण सिंह का निधन हो गया था। वो 89 साल के थे। वे पिछले करीब डेढ़ महीने से स्वास्थ्य कारणों की वजह से अस्पताल में भर्ती थे। जिसके बाद उनका निधन हो गया।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनके अंतिम संस्कार में सीएम योगी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।

इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह अलीगढ़ के अतरौली पहुंचे। जहां वे अहिल्या बाई स्टेडियम में कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शाह, कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल होकर नरौरा भी पहुंचे। अमित शाह के अलावा उनके साथ योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती समेत तमाम केंद्रीय व प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक व नेता भी पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

बता दें कि कल्याण सिंह भाजपा के नेताओं के लिए बाबूजी के तौर पर सम्मानित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *