राष्ट्रीय

जस्टिस सूर्यकांत कल CJI पद की लेंगे शपथ, BR गवई की लेंगे जगह

Justice Surya Kant Oath Ceremony : न्यायमूर्ति सूर्यकांत कल यानि 24 नंवबर को 53वें प्रधान न्यायधीश के रूप में शपथ लेंगे। न्यायमूर्ति सूर्यकांत CJI बी. आर. गवई की जगह लेंगे। न्यायमूर्ति सूर्यकांत बिहार मतदाता सूची (Bihar Voter List) के गहन रिव्यू, जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा Article 370 जैसे कई अहम फैसलों का हिस्सा रहे हैं। बीआर गवई के कार्यकाल का आज आखिरी दिन है।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत जी के शपथ ग्रहण समारोह में भूटान, केन्या, मलेशिया, मॉरिशस, नेपाल और श्रीलंका के चीफ जस्टिस उनके साथ आए परिवार के सदस्य भी शामिल होंगे, जो एक ऐतिहासिक होने वाला है।

AMU के फैसले पर पुनर्विचार का रास्ता

न्यायमूर्ति सूर्यकांत उन सात न्यायाधीशों की पीठ में भी थे, जिसने 1967 के एएमयू के फैसले को खारिज कर दिया था, जिससे उसके अल्पसंख्यक दर्जे पर पुनर्विचार का रास्ता खुल गया था। वह उस पीठ का भी हिस्सा थे जिसने कुछ लोगों की निगरानी के लिए इजराइली स्पाइवेयर पेगासस के कथित उपयोग की जांच के लिए साइबर विशेषज्ञों की एक समिति गठित की थी।

राष्ट्रपति भवन में दिलाई जाएगी शपथ

भूटान से लेकर श्रीलंका तक छह देशों के एक दर्जन से अधिक न्यायाधीश और मुख्य न्यायाधीश शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक होगा क्योंकि, CJI के शपथ ग्रहण में इतनी बड़ी संख्या में दूसरे देशों के न्यायिक प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहेंगे। सोमवार 24 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में न्यायमूर्ति सूर्यकांत मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे।

OROP योजना को बरकरार रखा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने रक्षा बलों के लिए वन रैंक-वन पेंशन (OROP) योजना को भी बरकरार रखा था और इसे संवैधानिक रूप से वैध बताया तथा सशस्त्र बलों में स्थायी कमीशन में समानता का अनुरोध करने वाली महिला अधिकारियों की याचिकाओं पर सुनवाई जारी रखी।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र CM ने कटोरेबाज़ शरीफ़ को लताड़ा, कहा- हरा नहीं सकता इसलिए…

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button