Jharkhand

Jamshedpur: कर्नाटक में पार्टी की जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न,बांटे लड्डू

Jamshedpur: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत से उत्साहित कांग्रेसी कार्यक्रताओं ने शनिवार को साकची गोलचक्कर पर ढोल नगाड़ा के साथ जश्न मनाया। वहीं लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया। मौके पर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने यह बता दिया कि धर्म के नाम पर और झुठे वादों के सहारे ज्य़ादा दिन तक राजनीति नही की जा सकती। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भाजपा ने कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार को गिरा कर अपनी सरकार बनाई थी। कर्नाटक में भ्रष्टाचार को बढ़ाया वहां की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में अपना समर्थन देकर यह बता दिया की लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर अब लोगों को बरगलाया नही जा सकता।

कर्नाटक के विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने देश की समस्याओं पर बात नही की लेकिन धर्म की चर्चा खूब की। दुबे ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी एक विकट समस्या है लेकिन प्रधानमंत्री ने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान बेरोजगारी एवं महंगाई जैसे मुद्दे पर चर्चा नही की। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने अपने पद की गरिमा को तार तार कर दिया। कर्नाटक की जीत से हर कांग्रेसी कार्यकर्ता उत्साहित है। दुबे बताया कि पुरे जिले में पंचायत स्तर पर कांग्रेसी कार्यकर्ता आज जश्न मना रहे है। इस दौरान लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया। ढोल बजाकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस किया।

ये भी पढ़े:Chhattisgarh: कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर क्या  बोले CM भूपेश बघेल?

Related Articles

Back to top button