खेल

क्या धोनी आईपीएल से संन्यास ले रहे हैं?

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 में धोनी की नेतृत्व में पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीतकर रिकॉर्ड बनाया। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि यह धोनी का अंतिम सीजन होगा। इस खबर पर और जोर दिया जाने लगा क्योकिं माही घुटने की चोट से काफी परेशान दिखे, कभी विकेटकीपिंग के समय दर्द में दिखे।

लेकिन धोनी ने आईपीएल 2023 का खिताब जीतने के बाद कहा था कि वह अगले सीजन भी एक्शन मोड में नजर आ सकते हैं। यह सुनकर फैंस ने राहत की सांस ली थी। मगर अब चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो साझा की है, जिससे प्रशंसकों के दिल की धड़कन एक बार फिर बढ़ गई है।

फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसका कैप्शन है, “ओह कैप्टन, माय कैप्टन” इस वीडियो में धोनी को सीढ़ियां चढ़कर ड्रेसिंग रूम में लौटते दिखाया गया है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में इमोशनल म्यूजिक बज रहा है। साथ – साथ धोनी बैटिंग और विकेटकीपिंग करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

https://twitter.com/ChennaiIPL/status/1668612943775424514?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1668612943775424514%7Ctwgr%5E3e5298d0afcb09817523eeb8bbde56bb4cfeb7d8%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.crictoday.com%2Fcricket-hindi%2Fcricket-hindi-news%2Fms-dhoni-is-retiring-from-ipl%2F

इस भावुक वीडियो को देखने के बाद फैंस के मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या धोनी आईपीएल से संन्यास ले रहे हैं? हालांकि, अब तक खुद धोनी और न ही सीएसके की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान आया है।

Related Articles

Back to top button