Advertisement

Republic Day: australian PM ने 75वें गणतंत्र दिवस पर भारत को शुभकामनाएं दीं

Share
Advertisement

Republic Day: 75वां गणतंत्र दिवस देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय नेताओं ने भी भारत को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। गणतंत्र दिवस पर भारत में भी कई एंबेसीज में कार्यक्रम हुए हैं।

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीस ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं. हमारे साझा राष्ट्रीय दिवस पर, हमारे पास अपनी दोस्ती की गहराई का जश्न मनाने का अवसर है. ऑस्ट्रेलिया और भारत कभी इतने करीब नहीं रहे.’

ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने दी शुभकामनाएं

उन्होंने आगे लिखा, ‘गणतंत्र दिवस (Republic Day) आजादी के सात दशकों से भी अधिक समय में भारत की असाधारण सफलता का जश्न मनाने का एक अवसर है. गणतंत्र दिवस पर, मुझे भारत गणराज्य की महान उपलब्धियों का जश्न मनाने वाले सभी लोगों को बधाई देते हुए खुशी हो रही है.’

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति ने भी भारत को 75वें गणतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने भी भारत को 75वें गणतंत्रता दिवस (Republic Day) की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने ट्विटर (एक्स) पर पोस्ट करते हुए लिखा, 75वें गणतंत्रता दिवस के पावन मौके पर मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सरकार और भारत के नागरिकों को शुभकामनाएं देता हूं. उन्होंने इसी के साथ ये कामना भी की कि मालदीव और भारत के बीच रिश्ते और मजबूत हों.

Republic Day: इस बार के परेड में क्या नया?

गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर आधारित परेड में पहली बार महिलाओं की त्रि-सेवा टुकड़ी भी कर्तव्य पथ पर मार्च करती है। थलसेना की टुकड़ी का नेतृत्व कैप्टन शरण्या राव कर रहे हैं। शरण्या राव भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट हैं। वह कर्नाटक के कोडागु जिले से हैं। शरण्या का पिता मैथिली राव था।

शरण्या राव बीई पास हैं। उन्हें कर्नाटक के पोन्नामपट में कूर्ग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री मिली है। कूर्ग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने कहा कि शरण्या सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों में से एक थीं, जो शैक्षणिक, खेल और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते थे।

यह भी पढ़ें: Ghazipur: 75वीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीएम ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें