Advertisement

इराक में बड़ा हादसा, शादी समारोह में लगी आग, 100 की मौत, 150 घायल

इराक

इराक

Share
Advertisement

उत्तरी इराक से बीते मंगलवार देर शाम एक बड़े हादसे की ख़बर सामने आई। जो वाकई दिल दहला देने वाली थी। शादी का जश्न मना रहे सैकड़ों लोगों के साथ बहुत बड़ा हादसा हुआ। ईसाई विवाह समारोह का आयोजन कर रहे एक विवाह भवन में आग लग जाने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि 150 लोग घायल हो गए।

Advertisement

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने घटना में मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि घटना इराक के निनवे प्रांत के हमदानिया इलाके में हुई जो मोसुल से कुछ दूरी पर है। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

“प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि शादी के दौरान आतिशबाजी का इस्तेमाल किया गया, जिससे हॉल में आग लग गई।” इराक के निर्माण और परिवहन क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों की अक्सर अनदेखी की जाती है। बुनियादी ढांचा दशकों के संघर्ष के बाद जर्जर स्थिति में है, नियमित रूप से घातक आग और दुर्घटनाओं का दृश्य बना रहता है।

ये भी पढ़ें:Tecno ने लॉन्च किया सबसे सस्ता Tecno Phantom V Flip स्मार्टफोन, जानिए क्या है EMI ऑप्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें