
International Yoga Day: आज भारत समेत दुनियाभर में अंतराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2022) मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 15 हजार लोगों के साथ योग किया। बता दें कि पीएम कर्नाटक के मैसुरु पैलेस ग्राउंड में योग दिवस मनाने पहुंचे थे। PM ने योग की शुरुआत ताड़ासन, त्रिकोणासन, भद्रासन जैसे आसनों से की। इस अवसर पर PM मोदी ने कहा कि योग अब वैश्विक पर्व बन गया है। यह पार्ट ऑफ लाइफ नहीं, वे ऑफ लाइफ बन गया है। देश और विश्व भर के सभी लोगों को 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज योग दिवस के अवसर पर मैं कर्नाटक की सांस्कृतिक राजधानी, आध्यात्म और योग की धरती मैसूरु को प्रणाम करता हूं।
Read Also:- International Yoga Day 2022: कब से की गई योग दिवस की शुरुआत? जानें इसका इतिहास
आज दुनियाभर में मनाया जा रहा 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
आज विश्व भर में लोग स्वस्थ रहने के (International Yoga Day 2022) लिए योगाभ्यास कर रहे हैं। योग का महत्व कोरोना काल में और अधिक बढ़ गया। जब कोविड लॉकडाउन के दौरान लोग घरों से बाहर नहीं निकल सकते थे। जिम बंद हो गए थे तब लोगों ने मन को शांत रखने और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए घर पर ही योगाभ्यास किया। ऑनलाइन के जरिए भी योग के जरिये लोगों को स्वस्थ रहने के तरीके भी बताए गए, जिससे की कोरोना काल में भी लोग शारीरिक रूप से तो स्वस्थ रहें ही साथ ही साथ मस्तिष्क रूप से भी स्वस्थ रह सकें। लेकिन क्या? आप जानते हैं कि इस दिन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरुआत साल 2015 में हुई। जब पहली बार पूरी दुनिया में योग दिवस एक साथ मनाया गया।
योग दिवस पहली बार कब मनाया गया
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (International Yoga Day 2022) ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त महासभा में दुनियाभर में योग दिवस मनाने का आह्वान किया था। पीएम मोदी के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसे स्वीकार भी किया गया महज तीन महीने के अंदर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन का ऐलान कर दिया गया। अगले ही साल 2015 में पहली बार विश्व योग दिवस दुनिया भर में मनाया गया।