Indian Railways : रोजाना ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी जानकारी सामने आई है। अगर आप मोबाइल से अनरिज़र्व्ड टिकट लेते हैं, तो ध्यान दें, 1 मार्च 2026 से UTS on Mobile ऐप बंद हो जाएगा। इसके बाद इससे टिकट बुक या कोई सेवा नहीं मिलेगी। अब रेलवे ने नई RailOne ऐप लॉन्च की है, जो ज्यादा सुविधाजनक है।
यात्रियों के लिए ऑल-इन-वन ऐप
रेलवे अब यात्रियों के लिए डिजिटल सेवाएं आसान बनाने जा रहा है। अब तक अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग-अलग ऐप इस्तेमाल करने पड़ते थे। इसे आसान बनाने के लिए UTS ऐप बंद किया जा रहा है और इसके जगह नई ऑल-इन-वन ऐप RailOne लाया गया है, जिसमें सभी सेवाएं एक ही जगह मिलेंगी।
भारतीय रेलवे का नया मोबाइल ऐप
RailOne भारतीय रेलवे का नया मोबाइल ऐप है, जिसमें सभी सुविधाएं एक साथ मिलेंगी। इसके जरिए आप अनरिजर्व्ड टिकट बुक, रिजर्वेशन जानकारी देख, यात्रा योजना बनाना और ट्रेन से जुड़ी अन्य सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। अब अलग-अलग ऐप की जरूरत नहीं होगी।
लंबी कतारों से मिलेगी राहत
देशभर के लाखों यात्री रोज़ाना मोबाइल से अनरिज़र्व्ड टिकट लेते हैं। UTS ऐप बंद होने से ये बड़ा बदलाव होगा। रेलवे का कहना है कि RailOne ऐप तेज़, आसान और भरोसेमंद होगा, जिससे यात्रियों को काउंटर पर लंबी कतारों में इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा।
ऐसे डाउनलोड करें ऐप
RailOne ऐप एंड्रॉयड में Google Play Store और iPhone में Apple App Store से डाउनलोड करें। ऐप में मोबाइल नंबर से लॉग-इन करके जरूरी जानकारी भरें और इस्तेमाल शुरू करें। रेलवे ने कहा है कि अंतिम समय तक इंतजार न करें और समय रहते नए ऐप पर शिफ्ट हो जाएं।
ये भी पढ़ें- Mathura Suicide Case : मथुरा में एक परिवार के 5 लोगों ने दी जान, दीवार पर लिखा नोट
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








