क्रिसमस पर धोनी बने सांता, सचिन तेंदुलकर ने चर्च में जलाई मोमबत्ती

Indian Cricketers Celebrates Christmas : क्रिसमस पर धोनी बने सांता, सचिन तेंदुलकर ने चर्च में जलाई मोमबत्ती
Indian Cricketers Celebrates Christmas : क्रिसमस आज पूरा देश मना रहा है। वहीं हमारे भारतीय क्रिकेटर भी क्रिसमस को सेलिब्रेट कर रहे हैं। बता दें कि क्रिसमस के मौके पर पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का एक नया रूप देखने को मिला। इस खास दिन पर माही ने सांता क्लॉज का रूप धारण किया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। धोनी का सांता क्लॉज अवतार क्रिकेट फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। वहीं, क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी चर्च में मोमबत्ती जलाते हुए नजर आए। उन्होंने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो फैंस के बीच वायरल हो गया।
साक्षी, जीवा, कीर्ति सेनन और दोस्तों के साथ नजर आएं धोनी
सोशल मीडिया पर महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें माही सांता क्लॉज के अवतार में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में साक्षी के अलावा उनकी बेटी जीवा और बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति सेनन भी दिख रही हैं। इसके साथ ही कुछ खास दोस्त भी इन तस्वीरों में शामिल हैं। धोनी का सांता क्लॉज अवतार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं कमेंट्स के जरिए दे रहे हैं।
सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने क्रिसमस के मौके पर चर्च में मोमबत्ती जलाया। जिसका एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस वीडियो में मास्टर ब्लास्टर अपनी पत्नी अंजली तेंदुलकर के साथ नजर आ रहे हैं। 36 सेकेंड के इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर प्रेयर करते हुए मोमबत्ती जलाते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। सचिन का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : डॉक्टर ने बताया विनोद कांबली का हाल, इन बीमारियों से जूझ रहे क्रिकेट स्टार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप