
IND vs SA Match Report: क्या ऑस्ट्रेलिया, क्या इंग्लैंड और अब क्या साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के सामने हर कोई फेल हो गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए हर टीम को रौंद रही टीम इंडिया ने सेमीफाइनल से पहले अपनी आखिरी बड़ी चुनौती को भी बेहद आसानी से पार कर लिया। कोलकाता में रविवार 5 नवंबर को हुए मुकाबले में विराट कोहली के ऐतिहासिक 49वें शतक के बाद रवींद्र जडेजा की घातक स्पिन के दम पर टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 243 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पॉइंट्स टेबल में अपना पहला स्थान पक्का कर लिया।
ये भी पढ़ें:टीम इंडिया ने 1996 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की शिकस्त का हिसाब श्रीलंका से किया चुकता