Other States

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022: दोपहर तीन बजे तक 55.65 प्रतिशत हुआ मतदान, ताशीगंग में 100प्रतिशत हुई वोटिंग

हिमाचल में वोटर्स के उत्साह का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि एक ओर लोग बर्फ पर चलकर वोट डालने जा रहे हैं तो दूसरी ओर विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र tashigang पर भी लोग काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। किन्नौर जिले में स्थित tashigang दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र है।

हिमाचल के मंडी जिले में दोपहर एक बजे तक 41.17 % मतदान हो चुका है। इसके साथ ही बिलासपुर में 34.57 फीसदी वोटिंग हुई है।

झंडूता- 36.25%

घुमारवीं- 35.49%

बिलासपुर- 35.99%

श्री नैना देवी जी- 30.55%

हिमाचल प्रदेश में दोपहर एक बजे तक 37.19% मतदान हो चुका है। सुबह 11 बजे तक 17.98 फीसदी वोटिंग हुई थी।

बिलासपुर- 34.05%

चंबा- 28.35%

हमीरपुर- 35.86%

कांगड़ा- 35.50%

किन्नौर- 35%

कुल्लू- 43.33%

लाहौल स्पीति- 21.95%

मंडी- 41.17%

शिमला- 37.30%

सिरमौर- 41.89%

सोलन- 37.90%

ऊना- 39.93%

ऊना जिले की 5 विधानसभा सीटों पर एक बजे तक 39.93 फीसदी वोटिंग हुई है। इसके साथ ही सोलन जिले की 5 सीटों पर एक बजे तक 41.36 फीसदी मतदान हुआ है।

कांगड़ा जिले में दोपहर 3 बजे तक 50 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। जिले के कई बूथों पर वोटर्स की भीड़ है। लोगों में मतदान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

ऊना जिले में सभी 5 सीटों के लिए दोपहर 3 बजे तक करीब 58 % मतदान हो गया। यहां गगरेट विधानसभा में 61.86/%, हरोली में 59%, ऊना सदर में 58.39%, कुटलैहड़ में 53.62%, चिंतपूर्णी में 57.75% वोटिंग हुई।

मंडी जिले में दोपहर 3 बजे तक 58.90% वोटिंग हुई है. जबकि हमीरपुर जिला में 57.09% मतदान हुआ. यहां चौपाल में 54.22%, ठियोग में 64.84%, कुसुम्पति में 49.1%, शिमला शहर में 52.79%, शिमला रूरल में 54.53%, जुब्बल कोटखाई में 64.71%, रामपुर में 60.44% और रोहड़ू में 56.11% वोटिंग हुई।

जिला सिरमौर की सभी 5 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 60.38% मतदान रहा। यहां नाहन में 59.10%, पच्छाद में 63.57%, रेणुकाजी में 64.46%, सिलाई में 64.54%, पांवटा साहिब में 54.20% वोटिंग हुई। वहीं, लाहौल स्पीति में स्थित विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र ताशीगंग में कुल मतदाता 52 में से 51 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां 98.08 फीसदी मतदान हुआ है।

Related Articles

Back to top button