Advertisement

Cholesterol: क्या होता है कोलेस्ट्रॉल, शरीर में कम होने के क्या हैं नुकसान?

Share

Cholesterol

Advertisement

सर्दियों में दिल की बीमारी का खतरा बढ़ता है। खराब डाइट और फिजिकल एक्टिविटी की कमी से बैड Cholesterol  का लेवल बढ़ सकता है, जो आर्टरीज ब्लॉक को जन्म दे सकता है। इसलिए, कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करना आवश्यक है, हालांकि सभी प्रकार का कोलेस्ट्रॉल घातक नहीं होता है। गुड कोलेस्ट्रॉल नामक कुछ कोलेस्ट्रॉल दिल के लिए अच्छे हैं, लेकिन अपनी डाइट को बेहतर बनाकर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं।

Advertisement

क्या होता है Cholesterol

Cholesterol एक तरह का फैट है, जो शरीर में जरूरी फंक्शन्स के लिए जरूरी होता है। फैट के कणों से बने होने की वजह से, यह ब्लड में घुलते नहीं है और शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक आसानी से पहुंच जाता है।

शरीर में क्यों जरूरी है Cholesterol

सेल्स की बाहरी लेयर बनाने के लिए कोलेस्ट्रॉल बहुत जरूरी है। इसके अलावा, यह लिवर को हेल्दी रखने में भी काफी मददगार होता है। इसकी मदद से लिवर बाइल जूस बनाता है, जो पाचन क्रिया के लिए काफी मददगार होता है। एस्ट्रोजेन और टेस्टोस्टिरोन जैसे हार्मोन बनाने के लिए कोलेस्ट्रॉल काफी जरूरी होता है। इन कारणों से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का मौजूद होना बेहद आवश्यक है, लेकिन इसकी ज्यादा मात्रा हानिकारक हो सकती है।

Cholesterol कम होने के नुकसान क्या है?

आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना जितना खतरनाक होता है, उतना ही कोलेस्ट्रॉल का नॉर्मल से कम होना भी नुकसानदायक हो सकता है। शरीर को सुचारू रूप से काम करने के लिए एडीएल कोलेस्ट्रॉल की जरूरत होती है, लेकिन कोलेस्ट्रॉल का आवश्यकता से कम होना भी शरीर के लिए खराब होता है। वैसे तो कोलेस्ट्रॉल का कम होना शरीर के लिए अच्छा होता है लेकिन जब यह अपने सामान्य लेवल से कम होता है तो शरीर में खून का संचार सही से नहीं हो पाता है, जिससे कई गंभीर समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती है। इससे सूजन, कुपोषण और संक्रमण जैसी समस्याएं हो सकती है।

बैड Cholesterol  कैसे करे कम

बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने की सबसे बड़ी वजह हमारी खराब डाइट होती है। इस कारण से दिल से जुड़ी कई खतरनाक बीमारियां आसानी से आपको अपना शिकार बना सकती हैं। इसका लेवल कम करने के लिए डाइट में कुछ आवश्यक बदलाव करने जरूरी हैं। फाइबर से भरपूर फूड आइटम्स इसमें खास तौर से मददगार साबित हो सकते हैं। फाइबर युक्त फूड आइटम्स जैसे नट्स औटमील एवोकाडो सेब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में सहायता कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: https://hindikhabar.com/health/know-the-side-effects-of-potato-in-hindi/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *