Migraine : अगर बदलते मौसम से आपको होता है तेज सिरदर्द, तो हो सकता है माइग्रेन

Migraine

Migraine

Share

Migraine : माइग्रेन एक प्रकार का सिरदर्द है। यह सिरदर्द की विशेष प्रकार की श्रेणी है। सामान्य सिरदर्द से काफी भिन्न होता है। इसके लक्षण और प्रभाव सभी में अलग – अलग देखे जा सकते हैं। मगर, तेज सिरदर्द सभी लक्षणों में मुख्य है।

इस समस्या के चलते गंभीर और विकलांग होने की स्थिति बन सकती है। हालांकि सही उपचार की मदद के साथ माइग्रेन को खत्म किया जा सकता है। जीवनशैली में सुधार और उपचार से माइग्रेन की तीव्रता को बहुत हद तक काबू में किया जा सकता है।

माइग्रेन के लक्षण

तेज लिरदर्द होना – दर्द आमतौर पर सिर के एक या दोनों ओर होता है। यह अक्सर धड़कने या जैसा महसूस होता है।
उल्टी आना – माइग्रेन के दौरान बहुत से लोग उल्टी का अनुभव करते हैं।
प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता – इस दौरान बहुत से लोग तेज़ रोशनी और तेज़ आवाज़ों के कारण और अधिक संवेदनशील हो जाते हैं।
थकान या कमजोरी – सिरदर्द के समय और उसके बाद थकान और कमजोरी होना सामान्य है।
हार्मोनल परिवर्तन – महिलाओं में हार्मोनल परिवर्तन देखे जाते हैं। जैसे कि मासिक धर्म या गर्भावस्था के समय माइग्रेन को ट्रिगर कर सकते हैं।
पर्यावरणीय – मौसम में बदलाव, धूल, तेज़ रोशनी और अजीब गंध भी माइग्रेन को बढ़ा सकता है।

माइग्रेन का उपचार

माइग्रेन से निदान के लिए सही उपचार लेना आवयश्क है। इसका उपचार कई प्रार से किया जा सकता है। जैसे कि औषधियाँ, जीवनशैली में बदलाव, थेरैपी और वैकल्पिक उपचार।

औषधियाँ – इलाज के लिए कई प्रकार की दवाएँ उपलब्ध हैं। जिसमें दर्द निवारक और माइग्रेन-विशिष्ट दवाएँ शामिल हैं।
जीवनशैली – जीवनशैली में बदलाव भी महत्वपूर्ण होता है। पर्याप्त नींद, नियमित भोजन, तनाव और खाद्य पदार्थों से परहेज करना हो सकता है।
थेरैपी – थेरैपी जैसे कि ध्यान, योग, और मनोचिकित्सा भी सहायक हो सकते हैं।
वैकल्पिक उपचार – एक्यूपंक्चर और हर्बल सप्लीमेंट्स से भी लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें : Freedom Fighter : ब्रिटिश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, देश के लिए दी अपनी जान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *