
Happy New Year 2025 : 2025 का आगाज हो गया है, नए साल में पूरा देश जश्न मना रहा है। इसी कड़ी में पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए साल की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि अद्भुत स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिले, वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि 2025 का वर्ष सभी के लिए खुशियां, सद्भाव और समृद्धि लेकर आए।
पीएम मोदी ने कहा कि 2025 की शुभकामनाएं! यह वर्ष सभी के लिए नए अवसर, सफलता और अनंत खुशियां लेकर आए। सभी को अद्भुत स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिले।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं! 2025 का वर्ष सभी के लिए खुशियां, सद्भाव और समृद्धि लेकर आए! इस अवसर पर, आइए हम भारत और विश्व के लिए एक उज्जवल, अधिक समावेशी और टिकाऊ भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता का एक नया संकल्प लें।
यह भी पढ़ें : पूर्व PM मनमोहन सिंह पर कांग्रेस को राजनीति नहीं करनी चाहिए थी: अर्जुन राम मेघवाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप