Haryanaबड़ी ख़बर

गुरुग्राम सेक्टर 88 में चार फर्नीचर गोदामों में भीषण आग, लाखों रुपये का नुकसान, 5 गाड़ियां बचाव अभियान में जुटी

Gurugram Fire Accident : गुरुग्राम के सेक्टर 88 में चार फर्नीचर गोदामों में आग लग गई, जो इतनी तेजी से फैली कि पूरे क्षेत्र में धुआं छा गया। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए। आसपास अफरा-तफरी का माहौल है।

शॉर्ट सर्किट से आग की संभावना

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फर्नीचर और लकड़ी की मौजूदगी के कारण आग तेजी से फैल गई और चारों गोदाम पूरी तरह प्रभावित हो गए। गोदामों के मालिक अलग-अलग हैं, जिनमें यूपी निवासी जैद खान के अलावा जावेद, शाद, नौशाद, जुबेर, जाहिर, असगर खान और शमशेर खान शामिल हैं।

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

फायर अधिकारियों ने बताया कि आग पर नियंत्रण पाने में समय लग सकता है, क्योंकि गोदामों में रखी लकड़ी और अन्य सामग्री अत्यधिक ज्वलनशील थी। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों रुपये का फर्नीचर और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।

सभी गोदाम मालिकों से पूछताछ

पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और यातायात को डायवर्ट किया गया है। फायर विभाग और पुलिस आग लगने के कारणों की गहन जांच कर रही हैं। सभी गोदाम मालिकों से पूछताछ भी शुरू कर दी गई है। गोदामों के बिल्कुल पास स्थित नायरा कंपनी का पेट्रोल और सीएनजी पंप सुरक्षित किया गया है। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी पंप के पास खड़ी कर दी गई है ताकि आग वहां तक न पहुंचे।

ये भी पढ़ें- अमृतसर में ड्रग तस्करी का भंडाफोड़, 4.13 किलो हेरोइन सहित दो गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button