Biharराजनीतिराज्य

Patna: गोपाल मंडल ने मंच पर ही जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष को हड़काया

Gopal Kand: गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल किसी से नहीं डरते। ऐसा हम नहीं कह रहे। ये उनकी अदाओं को देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं। दरअसल उनकी यही अदा पटना के वेटेनरी कॉलेज ग्राउंड में देखने को मिली। इस ग्राउंड में जेडीयू द्वारा आयोजित कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह में उन्होंने जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को ही हड़का दिया। वह बोले, ज्यादा समझाने की जरूरत नहीं है, वो खुद समझदार हैं। दरअसल इस आयोजन में वह राम मंदिर को लेकर बयान दे रहे थे तभी उमेश कुशवाहा उन्हें रोकने आए थे। वह तिलमिला उठे और यहां तक दिया- “हमें समझाइए मत, हम बहुत समझदार हैं”।

मंदिर निर्माण पर बयान… ‘नहीं है मोदी का योगदान’

भाषण के दौरान गोपाल मंडल बोले, मंदिर निर्माण पूरा नहीं हो पाया और गलत तरीके से प्राण प्रतिष्ठा करा दी गई। इस तरह की पूजा में सपत्नीक बैठा जाता है। लेकिन पीएम ने अकेले ही बैठकर चुनौती देने का काम किया है। उनका मंदिर निर्माण में कोई योगदान नहीं है। कोर्ट के आदेश पर सब हुआ है।

‘हम समझदार हैं… हमें बोलने दीजिए’

वह बोले मंदिर के लिए संतो ने चंदा किया है। बस उनकी इन्हीं बातों पर उमेश कुशवाहा उन्हें समझाने और रोकने आए थे कि वह भड़क गए, तिलमिला कर बोले, हमें समझाने की जरूरत नहीं। हम सझमदार हैं। ऐसे ही पांच हजार लोगों को नहीं लाए हैं। हमें भी बोल लेने दीजिए। हमने ही अति पिछड़ा की आवाज बुलंद की है।

पहले भी मोदी को बताया था राक्षस का रूप

ज्ञात हो कि इससे पहले भी कई बार गोपाल मंडल विवादित बयानों और अपने कारनामों की वजह से चर्चा में रह चुके हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को राक्षस का रूप बताया था। उनके इस बयान पर भी खूब राजनीति हुई थी। इस बार तो उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेता को हड़का दिया है।

यह भी पढ़ें: Bihar: मांझी का एक ट्वीट, केंद्र का ऐलान… क्या हो जाएगा लोकसभा चुनावों में ‘खेला’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।

Related Articles

Back to top button