Haryana News : हरियाणा के फरीदाबाद से एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक पर अपनी महिला दोस्त को जबरन जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि युवती की शादी कहीं और तय होने से वह नाराज था. इसी वजह से उसने कथित तौर पर यह खौफनाक कदम उठाया. घटना के बाद वही युवक उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, युवक काफी समय से युवती पर सगाई तोड़ने का दबाव बना रहा था. जब युवती ने उसकी बात मानने से इनकार कर दिया, तो उसने जबरदस्ती उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया. इसके बाद आरोपी ने खुद भी जहर खा लिया. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी गई.
आगे की कार्रवाई शुरू कर दी
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कई सालों से जान-पहचान थी. युवती ने पुलिस को बताया कि सगाई तय होने के बाद उसने युवक से दूरी बना ली थी, जिससे वह नाराज हो गया. फिलहाल शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
इसी बीच, फरीदाबाद में ही हाल के दिनों में एक और घटना सामने आई थी, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी अलग रह रही पत्नी को घर के बाहर गोली मार दी थी. बताया गया कि दोनों के बीच तलाक का मामला चल रहा था और महिला अपने बच्चों के साथ अलग रह रही थी. पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें – हरियाणा सीएम सैनी ने संत शिरोमणि श्री गुरु लाधुनाथ जी महाराज की जयंती पर उन्हें अर्पित की श्रद्धांजलि
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









