विदेश

जर्मन चांसलर ने पुतिन से की बात, की हमला रोकने की मांग

जर्मन चांसलर ओलाफ शॉल्त्स ने राष्ट्र्रपति व्लादिमीर पुतिन से तुरन्त यूक्रेन पर कार्रवाई रोकने की मांग की है। रूसी सरकार के प्रवक्ता ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए कहा है कि दोनों नेताओं की फोन पर बात हुई है।

शॉल्त्स ने इसके साथ ही उन क्षेत्रों में जरूरी मदद पहुंचाने की बात की है जहां लड़ाई हो रही है। साथ ही प्रवक्ता ने ये भी बताया है कि बातचीत करीब एक घंटे चली जिसमें दोनों नेताओं के बीच जल्द ही फिर से फोन पर बात करने की सहमति भी बनी है।

गौरतलब है कि रूस की यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई जारी है। रूस की ओर से लगातार इस बात को रखा जा रहा है कि रूस का मकसद कतई यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं बल्कि ये युद्ध यूक्रेन की रूस के खिलाफ की गई कुछ बातों का नतीजा है जो कि एक पड़ोसी मुल्क को इजाजत नहीं देता है।

इससे पहले व्लादिमीर पुतिन ने सभी यूरोपीय देशों को चेतावनी दी है कि रूस पर और प्रतिबंध रिश्ते खराब कर हर पक्ष के लिए चुनौतियां बढ़ाएंगे।

Related Articles

Back to top button