Punjabराज्य

‘गैंगस्टरां ते वार’: दो महीनों में 309 हथियारों समेत 15 हजार से अधिक व्यक्ति गिरफ्तार

Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरू की गई निर्णायक ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के दो महीने पूरे हो गए हैं. इस दौरान पंजाब पुलिस ने मुहिम की शुरुआत से अब तक राज्य भर में 46,915 स्थानों पर छापेमारी कर गैंगस्टरों और उनसे जुड़े अपराधियों सहित 15,683 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है.

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष कार्रवाई कर रही हैं. स्पेशल डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीमों ने गिरफ्तार व्यक्तियों के कब्जे से 309 हथियार, 929 जिंदा कारतूस, 94 मैगजीन, 132 तेजधार हथियार और 6 हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं.

छापेमारी में 225 व्यक्तियों की गिरफ्तारी

इसके अलावा, 7831 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई, जबकि 13,132 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया, उन्होंने बताया कि अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 745 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है.

आज अभियान के 59वें दिन, पुलिस टीमों ने 599 स्थानों पर छापेमारी कर 225 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जबकि 59 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई और 5 भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया गया.

8,603 रुपये की ड्रग मनी जब्त

लोग एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं साझा कर सकते हैं. इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ को 384वें दिन भी जारी रखते हुए आज 182 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 5.1 किलोग्राम हेरोइन, 1717 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 88,603 रुपये की ड्रग मनी बरामद की.

इसके साथ ही, केवल 384 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 54,781 हो गई है. नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 79 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया है.

ये भी पढ़ें – हरियाणा सीएम सैनी ने संत शिरोमणि श्री गुरु लाधुनाथ जी महाराज की जयंती पर उन्हें अर्पित की श्रद्धांजलि

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button