Uttarakhand News : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सोशल साइंस की एक महिला शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना मोरी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज नैटवाड़ में हुई, जहां गेस्ट टीचर मीरा का शव उनके कमरे में पड़ा मिला।
अस्पताल में कराया भर्ती लेकिन…
मृतक टीचर से परिजनों का लगातार संपर्क नहीं हो पाने पर उन्होंने स्कूल प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद स्टाफ ने उनके कमरे का निरीक्षण किया, जहां मीरा अचेत अवस्था में पाई गईं। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मीरा उत्तरकाशी जिले के पुरोला तहसील क्षेत्र के सुनाली गांव की निवासी थीं और नैटवाड़ स्कूल में सोशल साइंस की टीचर के रूप में तैनात थीं।
आगामी जांच में जुटी पुलिस
मृत्यु के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नौगांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने कहा कि किसी भी तरह की जल्दबाजी में निष्कर्ष पर नहीं पहुंचेगा और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- शुभमन गिल पर गुस्से में चिल्लाए आशीष नेहरा, एक गलती पर हो गए आग बबूला, Video वायरल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









