Advertisement

Singham Again: रोहित शेट्टी ने शेयर किया ‘सिंघम 3’ का पोस्टर,सोशल मीडिया पर वारयल हुआ अर्जुन कपूर का लुक

Singham Again Arjun Kapoor look news in hindi

Singham Again Arjun Kapoor look news in hindi

Share
Advertisement

Singham Again: रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। और एक बार फिर सिंघम का तीसरा पार्ट आने वाला है। बता दें, कि ये एक मल्टी स्टारर फिल्म होने वाली है। वहीं फिल्म के मेकर्स लगातार फिल्म के किरदारों से जुड़े कैरेक्टर पोस्ट जारी कर रहे हैं। हाल में ही फिल्म से अर्जुन कपूर का भी लुक रिवील कर दिया गया है। जिसमें वो काफी धांसू दिखाई दे रहे हैं। और अर्जुन इस लुक में इतने खूंखार दिख रहे हैं तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। साथ ही फैंस उनके इस लुक को देखकर काफी सरप्राइज हो गए हैं।

Advertisement

रोहित शेट्टी ने शेयर किया अर्जुन कपूर का खतरनाक लुक

बता दें, कि अर्जुन कपूर का ये लुक रोहित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें रोहित शेट्टी ने अर्जुन कपूर की ‘सिंघम अगेन’ से दो फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। फोटो में अर्जुन कपूर हाथ में हथियार, चेहरे पर खून के निशान और डरावनी हंसी के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने कैप्शन में लिखा है-  ‘इंसान गलती करता है, और उसे उसकी सजा भी मिलती है…लेकिन अब जो आएगा, वो शैतान है! क्या मैं कह सकता हूं- इंट्रोड्यूसिंग अर्जुन कपूर!’

यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/national/bjp-mp-rajya-sabha-candidates-news-in-hindi/

अर्जुन कपूर ने जताई खुशी

रोहित के अलावा अर्जुन कपूर ने भी अपनी झलक साझा कर इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘सिंघम का विलेन। हिट-मशीन रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनकर मैं सातवें आसमान पर हूं। मैं आपसे वादा करता हूं कि वहां तबाही होगी।’

जानें सिंघम अगेन’ के बारे में

बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ काफी धांसू और धमाकेदार होने वाली है। इस फिल्म में एक नहीं बल्की 6 सुपरस्टार एक साथ धमाका करते नजर आएंगे। फिल्म की कहानी पहले से भी ज्यादा दमदार और मसालेदार होगी।

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें