Uttar Pradeshराजनीतिराष्ट्रीय

Election 2024: कौन है ललितेश पति त्रिपाठी? जिनको TMC ने UP से बनया प्रत्याशी

Election 2024: सपा ने यूपी में 7 और लोकसभा सीटों पर उम्‍मीदवारों का ऐलान शुक्रवार को कर दिया है। इसमें एक सीट टीएमसी को दी है। भदोही लोकसभा सीट से TMC ने ललितेश पति त्रिपाठी को चुनाव मैदान में उतारा है। लालितेश पति त्रिपाठी ममता बनर्जी की पार्टी से चुनाव लडेंगे। पिछले दिनों ललितेश पति त्रिपाठी ने सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर अटकलें बढ़ा दी थी।

कौन है ललितेश पति त्रिपाठी?

Election 2024: भदोही सीट से सपा उम्‍मीदवार ललितेश पति त्रिपाठी उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कमला पति त्रिपाठी के परपौत्र हैं। वह मीरजापुर के मड़िहान से 2012 में विधायक रह चुके हैं। इसके साथ ही वह साल 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़े थे, हालांकि, उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस ने उन्‍हें प्रत्‍याशी बनाया था। हार के बाद साल 2021 में ललितेश पति त्रिपाठी कांग्रेस छोड़कर टीएमसी में चले गए थे।

यह भी पढ़ें: http://PM-eBus Sewa: चार शहरों को 240 बसों की स्वीकृति, शहरी परिवहन में आएगी क्रांति

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button