बड़ी ख़बरराजनीतिराष्ट्रीय

Congress: पहली बार आम जनता से चंदा मांग रही कांग्रेस, खड़गे ने शुरू किया ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान

Congress: हाल ही में हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में से 2 राज्यों से अपनी सत्ता गवा सिर्फ एक राज्य में सरकार बनाने वाली कांग्रेस पार्टी पहली बार देश की जनता के पास चंदा मांगने के लिए पहुंची हैं। बता दें कि कांग्रेस ने ‘डोनेट फॉर देश’ (Donate for Desh ) नाम से एक क्राउडफंडिंग अभियान लॉन्च किया है जिसके तहत कांग्रेस लोगों से देश के लिए चंदा मांग रही है।

2024 लोकसभा चुनाव से पहले अपनी चुनावी जमीन को मजबूर करने में जुटी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने घर से इस कैंपेन ‘डोनेट फॉर देश’ की शुरुआत की है।

इस अभियान की शुरुआत करते हुए खरगे ने कहा कि ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान के माध्यम से कांग्रेस आम जनता से मदद लेकर देश को आगे ले जाने के लिए काम करेगी। महात्मा गांधी ने भी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जनता से दान लिया था।

कांग्रेस ने की जनता से चंदे की अपील

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने खुद 1.38 लाख रुपये का चंदा देते हुए देश में कांग्रेस समर्थकों से अपील की कि वे ‘बेहतर भारत के निर्माण के प्रयासों में’ सहयोग के लिए चंदा दें।

बता दें कि कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल और कोषाध्यक्ष अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 18 साल से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति देश की सबसे पुरानी पार्टी को 138 रुपये, 1,380 रुपये, 13,800 रुपये या फिर इससे 10 गुना राशि चंदे के रूप में देकर आर्थिक सहयोग दे सकता है। इसके साथ साथ संगठन महासचिव ने बताया कि अभियान मुख्य रूप से पार्टी के स्थापना दिवस 28 दिसंबर तक ऑनलाइन रहेगा, जिसके बाद हम जमीनी अभियान शुरू करेंगे।

बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा

कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू किए गए इस चंदे अभियान के बाद देश की सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी ने कांग्रेस को खूब घेरा जहां बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिन्होंने 60 वर्षों तक भारत को लूटा, वे अब उसी देश से चंदा मांग रहे हैं। बीजेपी प्रवक्ता ने कांग्रेस नेता धीरज साहू की 350 करोड़ से ज्यादा जब्त नकदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार से जनता का ध्यान हटाने के लिए ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान शुरू किया है।

ये भी पढ़ें – https://hindikhabar.com/state/chhattisgarh-cabinet-formation-latest-news-in-hindi/

FOLLOW US  ON – https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button