Advertisement

Zodiac circle & Astrology: राशि चक्र और ज्योतिष: 12 राशियां तिथियां अनुकूलता और अर्थ

ज्योतिष शास्त्र और राशियाँ
Share
Advertisement

राशि चक्र और ज्योतिष (zodiac circle & Astrology): भारतीय ज्योतिष के अनुसार, अंतरिक्ष में उपस्थित ग्रह और नक्षत्र का हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। ज्योतिष शास्त्र में एक सही माप बनाने के लिए ज्योतिषियों ने पूरे अंतरिक्ष को 360 डिग्री अंश पर माना और इसी के आधार पर इस पूरे अंतरिक्ष को 12 भागों में विभक्त कर दिया। उन्होंने इन 12 भागों को इस प्रकार से विभाजित किया कि प्रत्येक भाग में 30 डिग्री अंश आ जाए। इन्हीं 12 भागों को ज्योतिष शास्त्र में राशि की संज्ञा दी गई। इन 12 राशियों को काल पुरुष का अंग भी माना जाता है।

Advertisement

ज्योतिष में इन राशियों के नाम इस प्रकार से हैं- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन।

पढ़ें- सपने में पैसा देखना होता है शुभ या अशुभ, जानें क्या होता है मतलब?

1• मेष राशि (Aries)

मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह को माना जाता है। यह राशि अग्नि तत्व के अंतर्गत आता है। इसकी दिशा पूर्व होती है। इस राशि का मुख्य रंग लाल होता है। इस राशि के लोगों का स्वभाव उग्र और क्रूर माना जाता है। इसे चर राशि भी कहते हैं। इस राशि का सांकेतिक चिन्ह मेढ़ा होता है।

इस राशि में सूर्य का स्थान उच्च का और शनि का स्थान नीच का फल देने वाला होता है। इस राशि के जातक में मंगल का गुण होने से जातक क्रोधी और साहसी होता है। इस राशि वालों के लिए पेशे के दृष्टिकोण से डॉक्टर, इंजीनियर, खेलकूद से संबंधित पेशा अच्छा माना जाता है।

2• वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि का स्वामी शुक्र ग्रह को माना जाता है। यह राशि पृथ्वी तत्व के अंतर्गत आता है। इसकी दिशा दक्षिण की ओर होती है। इस राशि का रंग सफेद माना जाता है और इस राशि के लोगों का स्वाभाव सौम्य होता है। इसे स्थिर राशि भी कहते हैं। इसका सांकेतिक चिन्ह बैल है। इस राशि में चन्द्रमा उच्च का माना जाता है। वृषभ राशि के लोग धैर्यवान और मस्त रहने वाले होते हैं। इस राशि वालों के लिए पेशे के दृष्टिकोण से अभिनेता, संगीतकार, फोटोग्राफी पेशा अच्छा माना जाता है।

3. मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि का स्वामी बुध होता है। यह राशि वायु तत्व के अंतर्गत आती है। इसकी दिशा पश्चिम की ओर होती है। इस राशि का रंग हरा होता है। इस राशि के लोगों का स्वभाव क्रूर एवं द्वि स्वभाव वाला माना जाता है। इसका सांकेतिक चिन्ह युगल पुरुष-स्त्री है। इस राशि में राहू उच्च का और केतु नीच का फल देता है। मिथुन लग्न वाले बुद्धिमान होने के साथ-साथ अध्यनशील और अच्छे वक्ता भी होते हैं। इस राशि वालों के लिए पेशे के दृष्टिकोण से वकील, जज, सेक्रेटरी, एकाउन्ट्स पेशा अच्छा माना जाता है।

4• कर्क (Cancer)

कर्क राशि का स्वामी चन्द्रमा होता है। यह राशि जल तत्व के अंतर्गत आती है। इसकी दिशा उत्तर की ओर होती हैं। इस राशि का रंग सफ़ेद होता है और इस राशि के लोग स्वभाव से सौम्य होते है। इस राशि का सांकेतिक चिन्ह केकड़ा होता है। इस राशि में गुरु उच्च का और मंगल नीच का माना गया है। इस राशि के लोग परिवर्तनशील और क्रियाशील होने के साथ-साथ चंचल प्रवृति और स्वतंत्र विचार वाले होते हैं। कर्कराशि वालों के लिए पेशे के दृष्टिकोण से जल विभाग, सिंचाई, पेट्रोलियम, शिक्षा, अस्पताल से संबंधित पेशा अच्छा माना जाता है।

पढ़ें- सपने में शेर देखने का क्या मतलब होता है, ऐसा सपना क्यों आता है?

5. सिंह (leo)

सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता है। यह राशि अग्नि तत्व के अंतर्गत आती है। इस राशि की दिशा पूर्व होता है और इस राशि का रंग पीत वर्ण का होता है। इस राशि के लोग निडर, साहसी, स्वाभिमानी और इरादे के पक्के होते हैं। सिंह राशि वालों के लिए पेशे के दृष्टिकोण से सर्जन, शेयर मार्केट, उच्च मंत्री, गवर्मेन्ट से संबंधित पेशा अच्छा माना जाता है।

6. कन्या (virgo)

कन्या राशि का स्वामी बुध होता है। यह राशि पृथ्वी तत्व के अंतर्गत आती है। इस राशि की दिशा दक्षिण होती है और इस राशि का रंग हरा चितकबरा होता है। इस राशि के लोग व्यंग, हास्य प्रिय, लज्जाशील और मधुर भाषी में निपुण होते हैं। इस राशि में जातक का ग्रह शुक्र नीच का और बुध उच्च का माना जाता है। कन्या राशि वालों के लिए पेशे के दृष्टिकोण से वकील, अध्यापक, ज्योतिष से संबंधित पेशा अच्छा माना जाता है।

7• तुला (libra)

तुला राशि का स्वामी शुक्र होता है। यह राशि वायु तत्व के अंतर्गत आती है। इस राशि की दिशा पश्चिम की ओर होती है। इस राशि का रंग सफ़ेद होता है। इस राशि का संकेतिक चिन्ह तराजू है। इस राशि में सूर्य नीच का और शनि उच्च का माना जाता है। इस राशि के लोगों का स्वभाव बहुत सोच-विचार करके निर्णय लेने व संतुलित बुद्धि का होता है। तुला राशि वालों के लिए पेशे के दृष्टिकोण से फिल्म एक्टिंग, फैशन, ब्यूटीपार्लर, कपड़ों का व्यापार से संबंधित पेशा अच्छा माना जाता है।

8. वृश्चिक (scorpius)

वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल होता है। यह राशि जल तत्त्व के अंतर्गत आती है। इस राशि की दिशा उत्तर की ओर होती है। इस राशि का रंग सुर्ख लाल होता है। इस राशि का सांकेतिक चिन्ह बिच्छु है। वृश्चिक लग्न वाले धुन के पक्के, जोशीले, धुन के पक्के और स्वतंत्र विचार वाले होते हैं। वृश्चिक राशि वालो के लिए पेशे के दृष्टिकोण से नौसेना, रसायन शास्त्र, बीमा के काम से संबंधित पेशा अच्छा माना जाता है।

9. धनु (Sagittarius)

धनु राशि का स्वामी गुरु होता है। यह राशि अग्नि तत्व के अंतर्गत आती है। इस राशि की दिशा पूर्व की ओर होती है। इस राशि का रंग पीला होता है। इस राशि के जातक का स्वभाव सौम्य और चंचल होता है। इस राशि का सांकेतिक चिन्ह धनुष बाण है। इस राशि में केतु उच्च का और राहू नीच का माना जाता है। धनु लग्न वालों के लिए पेशे के दृष्टिकोण से कानून से सम्बंधित, सरकारी नौकरी, कारोबार से संबंधित पेशा अच्छा माना जाता है।

10• मकर(Capricornus)

मकर राशि का स्वामी शनि होता है। यह राशि पृथ्वी तत्त्व के अंतर्गत आता है। इस राशि की दिशा दक्षिण की ओर होती है। इस राशि का सांकेतिक चिन्ह मगरमच्छ है। इस राशि में मंगल उच्च का और गुरु नीच का माना गया है। इस राशि के जातक का स्वभाव बहुत ही विचार करने वाला होता है। मकर राशि वालों के लिए पेशे के दृष्टिकोण से फ्रिज उत्पादन, चमड़े की चीजें बेचना, तेल के कुँए से संबंधित कारोबार अच्छा होता है।

11. कुम्भ (Aquarius)

कुम्भ राशि का स्वामी शनि होता है। यह राशि वायु तत्व के अंतर्गत आती है। इस राशि की दिशा पश्चिम की ओर होती है। इस राशि का रंग स्याह होता है। इस राशि का सांकेतिक चिन्ह घड़ा होता है। कुम्भ राशि के जातक एकांत प्रिय, परिश्रमी और धैर्यवान होते हैं। कुम्भ राशि वालों के लिए पेशे के दृष्टिकोण से जासूसी विभाग, वैज्ञानिक, कर्मकांडी, प्रोफेसर से संबंधित कारोबार अच्छा होता है।

12. मीन (pices)

मीन राशि का स्वामी गुरु होता है। यह राशि जल तत्व के अंतर्गत आती है। इस राशि की दिशा उत्तर होती है। इस राशि का रंग भूरा पीला होता है। इस राशि में शुक्र उच्च का और बुध नीच का माना जाता है। मीन लग्न वाले राशि का स्वभाव ईमानदार, विलासी और कल्पनाशील होते हैं। मीन राशि वालो के लिए पेशे के दृष्टिकोण से अस्पताल, बैंक,नौसेना से संबंधित पेशा अच्छा माना जाता है।

यह भी पढ़ें – सपने में बिल्ली को खाना खिलाना, जानें सपने में बिल्ली देखने का मतलब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *